आईपीएल 2024 के मैच नंबर 56 में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन हराया।  इस जीत के साथ दिल्ली का 200 से ज्यादा रन के टारगेट को डिफेंड करने का अजेय रिकॉर्ड बरकरार रहा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 221 रन बनाए। जैक फ्रेजर मैकगर्क ने 20 गेंद पर 50, अभिषेक पोरेल ने 36 गेंद पर 65 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 20 गेंद पर 41 रन बनाए। राजस्थान के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और युवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिए।

222 के टारगेट के जवाब में राजस्थान की टीम 8 विकेट पर 201 रन बना पाई। संजू सैमसन ने 86 रन बनाए। उनके विकेट पर विवाद हुआ। रियान पराग 27 और शुभम दुबे ने 25 रन बनाए। ट्रेंट बोल्ट 2 और आवेश खान 7 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए खलील अहमद, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। अक्षर पटेल और रसिख सलाम डार ने 1-1 विकेट लिए।

संजू सैमसन ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। शुभम दुबे और डोनोवन फरेरा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने। ऋषभ पंत ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। इशांत शर्मा और गुलबदीन नायब की वापसी हुई। राजस्थान रॉयल्स 10 मैच में 8 जीत के साथ आईपीएल 2024 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। दिल्ली की जीत के साथ प्लेऑफ की रेस दिलचस्प बनी हुई है। राजस्थान रॉयल्स की टीम 11 मैच में 16 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स के 12 मैच में 12 अंक हैं।

DC vs RR Match LIVE Full Score card: Watch Here

Match Ended

Indian Premier League, 2024

Delhi Capitals 
221/8 (20.0)

vs

Rajasthan Royals  
201/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 56 )
Delhi Capitals beat Rajasthan Royals by 20 runs

Live Updates
17:05 (IST) 7 May 2024
IPL 2024, Live Cricket Score: ऋषभ पंत ने स्पिनर्स के खिलाफ किया है संघर्ष

राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर्स इस सीजन काफी प्रभावी नहीं रहे हैं। इसके बावजूद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को अश्विन और युजवेंद्र चहल से खासा सतर्क रहना होगा। ऋषभ पंत का इस सीजन तेज गेंदबाजों के खिलाफ स्ट्राइक रेट 188 है, लेकिन स्पिन के खिलाफ केवल 118 का है।

16:47 (IST) 7 May 2024
IPL 2024, DC vs RR Live Cricket Score: जोस को कुलदीप से रहना होगा सतर्क

कुलदीप यादव ने जोस बटलर को नौ पारियों में तीन बार आउट किया है। कलाई के इस स्पिनर के खिलाफ इंग्लैंड की व्हाइट बॉल टीम के कप्तान यानी जोस बटलर का स्ट्राइक रेट 138.09 (63 गेंद पर 87 रन) है।

16:28 (IST) 7 May 2024
IPL 2024, DC vs RR Live Score: दिल्ली में पहले बल्लेबाजी करना रहेगा फायदे का सौदा

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर इस सीजन अब तक 3 मैच हुए हैं और तीनों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ही जीती है। यही नहीं पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने हर बार 220 से अधिक रन बनाए हैं।

15:53 (IST) 7 May 2024
IPL 2024, DC vs RR Live Cricket Score: दिल्ली के स्पिनर्स बरपा सकते हैं कहर

गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की जोड़ी दिल्ली कैपिटल्स के लिए महत्वपूर्ण रही है, जबकि रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल की अनुभवी जोड़ी उतना प्रभाव नहीं छोड़ पाई है। दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर्स ने आईपीएल 2024 में 18.7 के संयुक्त सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट और 25.95 के औसत से 23 विकेट लिए हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर्स ने 10 मैच में केवल 17 विकेट हैं और 43 से अधिक का औसत चिंताजनक है।

15:25 (IST) 7 May 2024
Live Cricket Score, IPL 2024, DC vs RR: तेज गेंदबाजी में दोनों एक दूसरे के विपरीत

तेज गेंदबाजी के मामले में दोनों टीमें एक दूसरे से विपरीत हैं। प्रतियोगिता में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज 8.66 रन प्रति ओवर के साथ सबसे किफायती रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज 11 रन प्रति ओवर और 33.78 के औसत के साथ नीचे से दूसरे स्थान पर हैं। यहां तक कि दिल्ली कैपिटल्स के सबसे किफायती तेज गेंदबाज खलील अहमद का औसत भी 9.47 रन प्रति ओवर का है।

15:10 (IST) 7 May 2024
Delhi Capitals vs Rajasthan Royals Live Cricket Score: घर का फायदा उठाना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स ने दिल्ली में अपने तीन में से आखिरी दो मैच जीते हैं। दोनों बार उसने 220 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया है। इससे उनका मनोबल बढ़ना चाहिए। उसे अपने शेष तीन में से दो मैच घरेलू मैदान पर ही खेलने हैं। जाहिर है दिल्ली कैपिटल्स की नजर घरेलू मैदान का फायदा उठाने की होगी।

14:21 (IST) 7 May 2024
IPL 2024, DC vs RR Live Score: दिल्ली की इस तिकड़ी को दिखाना होगा दम

जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने अब तक 6 पारियों में 233.33 के अविश्वसनीय स्ट्राइक-रेट से रन बनाए हैं। यह आईपीएल के किसी एक सीजन में सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ है (न्यूनतम 50 गेंदें खेलने वाले बल्लेबाज शामिल)। वर्तमान में बल्ले से उनका औसत 43 से ज्यादा का है। कप्तान ऋषभ पंत और ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर यह तिकड़ी टीम के लिए बल्ले से जोरदार प्रदर्शन कर रही है।

14:07 (IST) 7 May 2024
Live Cricket Score, IPL 2024, DC vs RR: ऐसे देखें दिल्ली बनाम राजस्थान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। क्रिकेट प्रशंसक हिंदी, भोजपुरी और अंग्रेजी के अलावा कई अलग-अलग भाषाओं में भी कमेंट्री सुनते हुए मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच को भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

13:51 (IST) 7 May 2024
IPL 2024, DC vs RR Live Cricket Score: अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाना है मैच

आईपीएल 2024 का 56वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच 7 मई यानी मंगलवार को खेला जाना है। दिल्ली बनाम राजस्थान का मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस का समय 07:00 बजे का है।

13:10 (IST) 7 May 2024
Live Cricket Score, IPL 2024, DC vs RR: लगातार गिरी पृथ्वी शॉ की परफॉर्मेंस

दिल्ली कैपिटल्स की परेशानी कुछ हद तक उनके खिलाड़ियों को लगी चोटों के कारण थी। इस कारण उनका अपनी सबसे मजबूत एकादश को उतारने का मौका छिन गया। इसके अलावा कुछ हद तक उनके ओपनर्स की उदासीन फॉर्म भी एक वजह रही। पृथ्वी शॉ के प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने मिले अवसर को दोनों हाथों से भुनाया और दिल्ली कैपिटल्स के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरे।

12:54 (IST) 7 May 2024
IPL 2024, DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2024 में ऐसा रहा अब तक अभियान

दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2024 में अभियान उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उसने शुरुआत दो मैच गंवाए। इसके बाद जीत का स्वाद चखा, लेकिन अगले दो मुकाबलों में फिर हार झेलनी पड़ी। इसके बाद लखनऊ और गुजरात दोनों को उनके घरेलू मैदान पर हराकर बड़ी मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल की। हालांकि, अगले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्हें घर में ही मुंह की खानी पड़ी, लेकिन अरुण जेटली स्टेडियम पर अगले दोनों मैच जीत लिए। ईडन गार्डन पर केकेआर के खिलाफ हालिया हार ने फिर उनके अभियान को पटरी से उतार दिया।

12:48 (IST) 7 May 2024
DC vs RR Match Dream 11 Team Playing 11: संजू सैमसन भी कप्तानी ‘मैटेरियल’

कप्तान: संजू सैमसन।

उपकप्तान: ऋषभ पंत।

विकेटकीपर: जोस बटलर, संजू सैमसन, शाई होप, ऋषभ पंत।

बल्लेबाज: रोवमल पॉवेल, पृथ्वी शॉ, यशस्वी जयसवाल।

ऑलराउंडर: अक्षर पटेल।

गेंदबाज: ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, रसिख सलाम।

12:47 (IST) 7 May 2024
DC vs RR Match Dream 11 Team Playing 11: फैंटेसी 11 खेलने वाले जेक फ्रेजर-मैकगर्क को बनाएं कप्तान

कप्तान: जेक फ्रेजर-मैकगर्क।

उपकप्तान: यशस्वी जयसवाल।

विकेटकीपर: संजू सैमसन, शाई होप, ऋषभ पंत।

बल्लेबाज: शिमरोन हेटमायर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, यशस्वी जयसवाल, ट्रिस्टन स्टब्स।

ऑलराउंडर: रियान पराग।

गेंदबाज: युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, खलील अहमद।

12:21 (IST) 7 May 2024
Rajasthan Royals Playing 11 Prediction: ये है राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा। (इम्पैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल)।

12:21 (IST) 7 May 2024
Delhi Capitals Playing 11 Prediction: ये है दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, ऋषभ पंत (कप्तान/ विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुमार कुशाग्र, कुलदीप यादव, खलील अहमद, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार। (इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम)।

12:20 (IST) 7 May 2024
Rajasthan Royals Full Squad: ये है राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम

राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, जोस बटलर, टॉम कोहलर-कैडमोर, शुभम दुबे, नवदीप सैनी, तनुष कोटियन, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, डोनोवन फरेरा, आबिद मुश्ताक, कुणाल सिंह राठौड़।

12:19 (IST) 7 May 2024
Delhi Capitals Full Squad: ये है दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम: पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रसिख दार सलाम, लिजाद विलियम्स, खलील अहमद, मुकेश कुमार, सुमित कुमार , प्रवीण दुबे, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, इशांत शर्मा, डेविड वार्नर, गुलबदीन नायब, झाए रिचर्डसन, एनरिक नॉर्खिया, ललित यादव, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल, स्वास्तिक चिकारा।