Lockdown: कोलंबिया के स्टार फुटबॉलर मिगुएल बोरजा ने आरोप लगाया है कि नशेड़ी युवकों के एक गैंग ने उनकी गाय के साथ दुर्व्यवार और दुष्कर्म किया। 27 साल के इस कोलंबियाई फॉरवर्ड ने अपने फेसबुक पेज पर बेजुबान जानवर के साथ वाला एक वीडियो पोस्ट किया है। ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में बोरजा ने खुलासा किया है कि नशेड़ियों ने यह हरकत कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान की है।
कोलंबियन चैंपियंस जूनियर की ओर से खेलने वाले बोरजा की ओर से पोस्ट इस वीडियो में गाय जमीन पर लेटी हुई है। वह काफी कमजोर दिख रही है। बोरजा ब्राजीली फुटबॉल क्लब पलमीराज के लिए भी खेलते हैं। इस क्लब का मुख्यालय साओ पाओलो है। वीडियो में बोरजा अपने खेत में गाय को केला खिलाते दिख रहे हैं। बोरजा इस घटना के जिम्मेदार लोगों की आलोचना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘कुछ लोगों ने मेरी गाय के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने पहले गाय के साथ दुर्व्यवहार किया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। मैं ईश्वर में विश्वास करता हूं। मैं उसके ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। मुझे यह भी विश्वास है कि ईश्वर दोषियों को अवश्य दंडित करेंगे।’ बोरजा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘इस गाय के साथ कुछ दिनों पहले दुष्कर्म और दुर्व्यवहार किया गया था। ड्रग्स का सेवन करने वाले एक गैंग ने यह अपराध किया है। उनका मानना है कि वे इस इलाके के राजा हैं।’
89 साल की उम्र में चौथी बार पिता बना यह शख्स, 45 साल छोटी पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
बोरजा ने लिखा, ‘इसे अब बदलना होगा। उन्हें (नशेड़ी युवकों के गैंग को) अपने समय का उपयोग यीशु को खोजने और कुछ अधिक प्रॉडक्टिव करने की जरूरत है। माता-पिता कृपया, अपने बच्चों पर नजर रखें।’
भारत के रामजीत राघव ने 96 साल में पिता बन बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड, चार्ली चैपलिन भी 73 की उम्र में बने थे पिता, जानिए अन्य सेलेब्रिटीज जो 65 साल के बाद बने डैडी
Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा
जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए
इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं
क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?