Asia Cup 2025 Points Table: एशिया कप 2024 का चौथा लीग मैच पाकिस्तान और ओमान के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने ओमान पर 93 रन से बड़ी जीत दर्ज की और इस टूर्नामेंट में का आगाज शानदार तरीके से किया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान को 2 अंक भी हासिल हुए। इस जीत के बाद भी पाकिस्तान अंकतालिका में भारत से पीछे है।
ग्रुप ए में भारत है नंबर 1
पाकिस्तान ने ओमान पर जीत दर्ज करते हुए 2 अंक हासिल किए और ग्रुप ए की अंकतालिका में ये टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई। इस जीत के बाद पाकिस्तान का रन रेट +4.650 का है जबकि भारत के भी 2 अंक हैं और टीम इंडिया का नेट रन रेट +10.483 है और ये टीम अंकतालिका में पहले स्थान पर है। ओमान और यूएई ने अब तक एक-एक मैच खेले हैं, लेकिन दोनों टीमों को हार मिली है और इनके एक भी अंक नहीं हैं।
ग्रुप बी में अफगानिस्तान पहले स्थान पर
ग्रुप बी की अंकतालिका की बात करें तो इसमें अभी पहले स्थान पर अफगानिस्तान है जबकि दूसरे नंबर पर बांग्लादेश की टीम है। दोनों टीमों के 2-2 अंक हैं। सिर्फ नेट रन रेट के आधार पर अफगानिस्तान अभी पहले स्थान पर है। वहीं हॉन्ग कॉन्ग टीम ने अब तक खेले 2 मैचों में दोनों गंवाए हैं और ये टीम अपना खाता भी नहीं खोल पाई है।
एशिया कप 2025 की अंक तालिका (ग्रुप ए)
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट</td> | अंक | रन रेट | ||
भारत | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 10.483 | ||
पाकिस्तान | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 4.65 | ||
ओमान | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -4.65 | ||
यूएई | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -10.483 |
एशिया कप 2025 की अंक तालिका (ग्रुप बी)
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | अंक | रन रेट | ||
अफगानिस्तान | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 4.7 | ||
बांग्लादेश | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 1.001 | ||
श्रीलंका | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | ||
हॉन्ग कॉन्ग | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -2.889 |