IND vs UAE: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में शानदार आगाज किया और पहले ही लीग मैच में यूएई पर 9 विकेट से जीत दर्ज की। भारत ने इस मैच में यूएई को एकतरफा अंदाज में हरा दिया और साबित कर दिया कि वो इस वक्त टी20 प्रारूप की नंबर 1 टीम क्यों है।

भारत को इस मैच में जीत के लिए रन का बेहद आसान लक्ष्य मिला था और भारत ने इस टारगेट को 27 गेंदों पर ही हासिल कर लिया। भारतीय टीम जब टारगेट का पीछा करने आई तब अभिषेक शर्मा ने पारी की पहली गेंद का सामना किया और उन्होंने पहली ही गेंद पर तगड़ा छक्का लगाते हुए पारी की शुरुआत की। पहली गेंद पर छक्का लगाने के साथ ही अभिषेक ने रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन की इस खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली।

अभिषेक शर्मा ने रोहित, यशस्वी, संजू की खास लिस्ट में बनाई जगह

अभिषेक शर्मा ने यूएई के खिलाफ शानदार पारी खेली और उन्होंने 3 छक्के और 2 चौकों के साथ 16 गेंदों पर 30 रन की तेज पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट इस मैच में 187.50 का रहा। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत छक्के के साथ की और इस मैच में भारतीय पारी की पहली ही गेंद पर सिक्सर जड़ने का कमाल किया। अभिषेक ने हैदर अली की गेंद पर ये कमाल किया।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वो भारत की तरफ से पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। अभिषेक से पहले ये कमाल रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन कर चुके हैं। रोहित ने साल 2021 में तो यशस्वी ने साल 2024 जबकि संजू सैमसन ने साल 2025 में ही ऐसा कमाल किया था। अब अभिषेक इन तीनों दिग्गजों की लिस्ट में शुमार हो गए।

T20I पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

रोहित शर्मा, आदिल राशिद, अहमदाबाद- 2021
यशस्वी जायसवाल, सिकंदर रजा, हरारे- 2024
संजू सैमसन, जोफ्रा आर्चर, मुंबई विश्व कप- 2025
अभिषेक शर्मा, हैदर अली, दुबई- 2025