कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरा विश्व परेशान है। इसका प्रकोप बहुत तेजी से फैल रहा है और अबतक इसके संक्रमण से लाखों लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इंसानों के अलावा कुत्ते, बिल्ली और चमगादड़ों के भी कोरोना संक्रमित होने की खबरें सामने आई थी। लेकिन अब एक अफ्रीकी देश ने चौंकने वाला खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया गया है कि अब बकरी और फल भी कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं।
अफ्रीका महाद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित तंजानिया में एक बकरी और एक विशेष प्रकार के फल पॉपॉ में कोरोना संक्रमण पाया गया है। हालांकि तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन पॉम्बे मगुफुली को इस बात पर भरोसा नहीं हैं। उन्होंने इसे जांच किट में समस्या या गड़बड़ी बताया है। साथ ही राष्ट्रपति ने टेस्ट किट के जांच के आदेश भी दिये हैं।
कुछ दिन पहले मैगुफुली सरकार की कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या छुपाने को लेकर पूरी दुनिया में आलोचना हुई थी। वहीं तंजानियावासियों से कोरोनोवायरस के प्रकोप को दूर करने के लिए प्रार्थना करने की अपील करने वाले राष्ट्रपति मगुफुली ने बकरी और फल के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर कहा है कि यह किट में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुआ है। उन्होंने कहा है कि जो टेस्ट किट विदेशों से आई है वो सही नहीं है। ऐसा कैसे हो सकता है भला कि बकरी और पॉपॉ फल कोरोना पॉजिटिव आ जाए। उन्होंने सेना को इस टेस्ट किट की जांच के आदेश दिए है।
Coronavirus Live update: यहां पढ़ें कोरोना वायरस से जुड़ी सभी लाइव अपडेट….
रायटर्स की खबर के मुताबिक तंजानिया में बकरी, पॉपॉ फल और भेड़ के सैंपल लिए गए थे। सैंपल को जांच के लिए तंजानिया के लेबोरटरी में भेजा गया। इस सैंपल को इंसानों के नाम और उम्र दिए गए थे। जहां जांच में बकरी और पॉपॉ फल कोरोना पॉजिटिव निकले। बता दें कि जानिया में कोरोना से 17 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 167 लोग इस वायरस के संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं। अबतक तंजानिया में 480 मामले सामने आएं हैं।
बता दें दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 35 लाख से ज़्यादा हो गई है। इस वायरस की चपेट में आकर दुनिया भर में अब तक 247,306 लोगों की जान जा चुकी है।
कोरोना वायरस से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें | गृह मंत्रालय ने जारी की डिटेल गाइडलाइंस | क्या पालतू कुत्ता-बिल्ली से भी फैल सकता है कोरोना वायरस? | घर बैठे इस तरह बनाएं फेस मास्क | इन वेबसाइट और ऐप्स से पाएं कोरोना वायरस के सटीक आंकड़ों की जानकारी, दुनिया और भारत के हर राज्य की मिलेगी डिटेल । क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?