एच-1बी पर रहकर अमेरिका में नौकरी कर रहे भारतीयों की मुश्किल बढ़ सकती है। दरअसल, 2 लाख से ज्यादा भारतीय मूल के लोग जून तक अमेरिका में रहने की कानूनी वैधता को खो देंगे और इसके अलावा लॉकडाउन के चलते यह लोग भारत भी नहीं आ सकेंगे।
इन लोगों को कोविड-19 की वजह से मिड-मार्च से छुट्टी पर भेजे दिया गया था। ऐसे में किसी कारणवश अमेरिका में रह रहे इन लोगों की नौकरी छूट जाती है तो यह लोग अमेरिका में एच-1बी वीजा पर अधिकतम 60 दिनों तक ही कानूनी रूप से रह सकते हैं। इसके बाद उन्हें अमेरिका में रहने के लिए भारी कीमत चुकानी होगी।
एच-1बी वीजा स्पेशलाइज्ड स्किल वाले गैर अमेरिकी लोगों के लिए जारी किया जाता है। इस अधार पर अमेरिका में रहकर उन्हें काम करने की कानूनी इजाजत मिलती है। ऐसे में कई नौकरीपेशा लोगों को बिना सैलरी के काम पर ना आने के लिए कह दिया गया है।
गौरतलब है कि अमेरिकी प्रशासन ने एच1बी वीजा की अवधि बढ़ाने और देश में कुछ अधिक समय तक बने रखने के आवेदन स्वीकार करने का हाल ही में निर्णय लिया था। अमेरिका की नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) के अनुसार उसके देश की एच1बी वीजा योजना का दुनिया में सबसे ज्यादा फायदा भारतीय लोगों को मिल रहा है यात्रा प्रतिबंधों के चलते कई एच-1बी वीजा धारक अमेरिका में फंस गये। उनकी वीजा परमिट अवधि जल्द समाप्त होने वाली है।
बता दें कि अमेरिका मंगलवार को दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जहां कोरोना वायरस के मामले 10 लाख के पार चले गए। यह दुनियाभर में आए 31 लाख मामलों का करीब एक तिहाई है।
Corona virus in India Live updates
वहीं अमेरिका में करीब 59,000 लोगों की मौत के साथ ही दुनियाभर में 2,13,000 से अधिक लोगों की मौत की यह एक चौथाई संख्या है। हालांकि कई राज्यों ने संक्रमण और मौत के मामलों में गिरावट के संकेतों के बीच अपनी अर्थव्यवस्थाओं को फिर से खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा | जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए |इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं | क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?