अक्सर लोग सुबह दिन की शुरूआत चाय से करते हैं। चाय भारतीय लोगों का काफी प्रिय ड्रिंक है। चाय मुख्यतः तीन प्रकार की होती है काली चाय, ग्रीन टी और दूध वाली चाय। कामकाजी लोग काम के बीच सुस्ताने के लिए चाय की चुस्की का सहारा लेते हैं। चाय का सेवन सेहत के लिए कुछ स्थितियों में फायदेमंद है तो कुछ में नुकसानदायक है। दूध की चाय में पॉलीफेनोल और कैफीन होता है, ये कंपाउंड्स वजन कम करने में असरदार साबित होता है।
दूध की चाय पीने के बाद आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और वजन कंट्रोल रहता है। अगर दिन में दो से अधिक बार दूध की चाय का सेवन किया जाए तो ये वजन बढ़ा भी सकता है। आप जानते हैं कि चाय के साथ अगर कुछ फूड्स का सेवन किया जाए तो कब्ज और पाइल्स की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।
पाइल्स सर्जन, डॉक्टर दीपक चौधरी के मुताबिक पाइल्स और कब्ज की बीमारी के लिए चाय काफी हद तक जिम्मेदार है। अगर चाय के साथ आप कुछ भी खा लेते हैं तो अपनी इस आदत को आज ही बदल लें। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि चाय के साथ किन फूड्स का सेवन नहीं करें।
चाय के साथ अंकुरित (Dont use sprout or row fruits vegetables with tea)
आप चाय का सेवन भूख को मिटाने के लिए करते हैं तो चाय के साथ कच्चे फल, सब्जियों या अंकुरित फूड्स का सेवन भूलकर भी नहीं करें। स्प्राउट सेहत के लिए हेल्दी होते हैं लेकिन इनका सेवन चाय के साथ करेंगे तो ये कब्ज की परेशानी को बढ़ा सकता है।
चाय के बाद या चाय के साथ स्प्राउट और कच्चे फल और सब्जियों का सेवन पाचन को बिगाड़ सकते हैं और गैस की परेशानी को बढ़ा सकते हैं। इन फूड्स का सेवन करने से कब्ज की परेशानी बढ़ने लगती है। कब्ज पाइल्स का सबसे बड़ा कारण है। आप चाय के साथ भूलकर भी इन चीजों का सेवन नहीं करें।
चाय के साथ बेसन से बनी चीजें बिल्कुल नहीं खाएं: (Dont use gram flour foods item with tea)
अक्सर भारतीय लोग चाय के साथ बेसन से बने फूड्स का सेवन करते हैं। आप जानते हैं कि चाय के साथ बेसन से बने पकौड़ें और बेसन से बना समान सेहत को नुकसान पहुंचाता है। इन फूड्स का सेवन चाय के साथ करने से कब्ज की परेशानी बढ़ने लगती है। पाइल्स के मरीज भूलकर भी चाय के साथ बेसन के फूड्स का सेवन नहीं करें।