बॉडी को हेल्दी रखना है तो शरीर को एक्टिव रखना जरूरी है। बॉडी को एक्टिव रखने के लिए ज्यादातर लोग जिस टूल्स का इस्तेमाल करते हैं वो है वॉक। वॉक करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है भले ही रोजाना 10,000 कदम ही क्यों न हो। रोजाना वॉक करने से बॉडी हेल्दी रहती है और कई क्रॉनिक बीमारियों जैसे डायबिटीज, दिल के रोग और थायराइड से बचाव होता है। रोजाना वॉक करने से बॉडी वेट कंट्रोल रहता है। अब सवाल ये उठता है कि बॉडी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना कितनी देर वॉक करना फायदेमंद होगा। क्या बॉडी को हेल्दी रखने के लिए आधा घंटा चलें या फिर 45 मिनट की वॉक संजीवनी बूटी साबित होती है।

अपोलो अस्पताल, हैदराबाद के सलाहकार न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने बताया रोजाना 30 मिनट की वॉक सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचा सकती है।  डॉ. कुमार ने बताया रोजाना आधा घंटे की वॉक करने से वजन कंट्रोल रहता है और मोटापा से निजात मिलती है। रोजाना वॉक करने से  टाइप 2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल का दौरा, स्ट्रोक, कैंसर और समय से पहले मौत का कम जोखिम टलता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि रोजाना आधा घंटे की वॉक करने से सेहत पर कैसा असर होता है।

हड्डियां बनती हैं मजबूत

रोजाना आधा घंटे की वॉक करने से हड्डियां मजबूत होती है। रोजाना की वॉक मांसपेशियों को स्ट्रांग बनाती है। वॉक करने से ऑस्टियोपोरोसिस,सार्कोपेनिया और डायनापेनिया (मांसपेशियों की ताकत में कमी) का जोखिम कम होता है।

याददाश्त होती है मजबूत

रोजाना पैदल चलने से मानसिक सेहत दुरुस्त रहती है और ब्रेन हेल्दी रहता है। रोजाना आधे घंटे पैदल चलने से संज्ञानात्मक गिरावट, मनोभ्रंश, अवसाद और तनाव कम होता है। चलने से नींद की गुणवत्ता और अवधि में भी सुधार होता है।

वजन रहता है कंट्रोल और दिल रहता है हेल्दी

सीके बिड़ला अस्पताल, दिल्ली के फिजियोथेरेपी विभाग के एचओडी डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया रोजाना अगर आधा घंटे की वॉक की जाए तो वजन को कंट्रोल करना आसान होता है। रोजाना वॉक करने से दिल की सेहत भी दुरुस्त रहती है।

वॉक करने का सही तरीका क्या है?

वॉक करने का फायदा तभी मिलेगा जब आप वॉक को सही तरीके से करें। एक्सपर्ट के मुताबिक रोजाना धीमी गति से चलने से आपकी सेहत को उतना फायदा नहीं होगा। वॉक का पूरा लाभ लेने के लिए आप अपनी रफ्तार को बढ़ाएं। धीमी गति को बढ़ाकर तेज चलें आपकी बॉडी को ज्यादा फायदा होगा। तेज रफ्तार से वॉक करके आप मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकते हैं और वजन को तेजी से कम कर सकते हैं।

आंतों में सालों से सड़ रही है गंदगी तो 1 चम्मच इस तेल को पानी में मिलाकर पी लें, पेट की पूरी हो जाएगी सफाई, सदगुरु से जानिए फायदे। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।