Weight Loss Workout: आजकल के लाइफस्टाइल और काम की भागदौड़ के कारण खानपान का सही से ध्यान रख पाना मुश्किल हो जाता है, लेकिन हेल्दी और फिट रहने के लिए हमें अच्छे खानपान की जरूर होती है। घंटों तक ऑफिस में बैठकर काम और असंतुलित खानपान की वजह से पेट पर चर्बी निकलने की समस्या आम हो गई है और एक बार जब चर्बी बढ़ने लगे तो इसे कम करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। मोटापा बढ़ने के साथ ही कई बीमारियां भी हमारे शरीर में घर बनाना शुरू कर देती हैं। ऐसे में पेट की चर्बी कम करने के लिए बस रोज सुबह 5 मिनट ये वर्कआउट करने पर आपको बहुत मदद मिल सकती है। इसके साथ ही वर्कआउट करने से हार्ट का स्वास्थ्य भी अच्छा होता है और कई बीमारियों से बचाव होता है।
पेट की चर्बी के लिए 5 मिनट का वर्कआउट क्यों?
कामकाज में व्यस्त रहने वालों के लिए लोगों के लिए रोज पांच मिनट का वर्कआउट बहुत फायदेमंद हो सकता है। रोजाना पांच मिनट की सुबह की दिनचर्या न केवल आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, बल्कि आपकी फिटनेस को भी अच्छा करती है। हालांकि, पांच मिनट की वर्कआउट से आपको तुरंत ही असर दिखाई नहीं देगा, लेकिन नियमित तौर पर वर्कआउट करने से इसका असर जरूर दिखेगा।
क्या कहती है रिसर्च
यूटा विश्वविद्यालय के एक अध्ययन के मुताबिक, रोज पांच मिनट का वर्कआउट बहुत फायदेमंद हो सकती है। ऐसे ही दिन भर में आप कुछ-कुछ मिनटों के लिए एक्टिविटी या वर्कआउट करते हैं, तो बहुत अधिक फायदा मिलता है। इससे शरीर एक्टिव रहता है और तनाव कम होता है।
एक्सरसाइज करने से हार्ट को क्या फायदा?
- नियमित तौर पर वर्कआउट करने से हार्ट को कई फायदे होते हैं।
- इससे हार्ट मजबूत होता है और यह ज्यादा कुशलता से पंप करता है।
- एक्सरसाइज करने से हृदय रोग का खतरा कम होता है।
पांच मिनट में किए जाने वाले वर्कआउट
- प्लैंक
- साइकिल क्रंच
- बर्पीज
- माउंटेन क्लाइंबर
प्लैंक
प्लैंक एक्सरसाइज कोर मसल्स को मजबूत करने और पेट की चर्बी कम करने के लिए की जाती है। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे करने के लिए किसी उपकरण की जरूरत नहीं होती और इसे कहीं भी किया जा सकता है।
साइकिल क्रंच
क्रंच किसी भी मांसपेशी निर्माण कसरत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और साइकिल क्रंच सबसे चुनौतीपूर्ण प्रकारों में से एक है। बेसिक वेरिएशन को फर्श पर लेटकर किया जाता है, लेकिन यदि आप एडवांस लेवल पर हैं तो इसके निम्न वेरिएशन ट्राय कर सकते हैं। इसे करने के लिए अपने बाएं पैर को आगे बढ़ाते हुए अपनी बाईं कोहनी को अपने दाएं घुटने की ओर लाते हैं। ऐसे ही दोनों साइड से करते हैं।
बर्पीज
इसे स्क्वाट पोजीशन की तरह दोनों हाथों को जमीन पर रखकर शुरू करें, इसके बाद एक टांग ऊपर उठाकर पुश-अप की पोजीशन में आएं, इसी तरह दूसरी टांग को ऊपर उठाकर इसको दोहराएं। इस दौरान जितनी तेजी से हो सके बॉडी को स्क्वाट पोजीशन में ऊपर और नीचे लाएं।
माउंटेन क्लाइंबर
माउंटेन क्लाइंबर एक बॉडीवेट एक्सरसाइज है। यह आपके पूरे शरीर की मांसपेशियों को एक साथ काम कराती है। इसे करने का तरीका ये है कि सबसे पहले हाई प्लैंक की पोजीशन में आ जाएं। अपने हाथों को सीधे अपने कंधों के नीचे रखें और अपने शरीर को सिर से एड़ी तक एक सीधी रेखा में रखें। स्थिरता के लिए अपने कोर को सक्रिय करें। अपने दाहिने पैर को तेजी से जमीन से ऊपर उठाएं और अपने दाहिने घुटने को अपनी छाती की ओर ले जाएं, इसे जितना संभव हो उतना आराम से पास लाएं।
