Blood Sugar Warning Signs: हेल्दी और फिट रहने के लिए मौसम और समय के हिसाब से खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। खानपान और खराब लाइफस्टाइल के चलते शुगर और बीपी जैसी कुछ ऐसी बीमारियां हैं, जो तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रही हैं। दुनिया भर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हो रही है। आईसीएमआर के मुताबिक, भारत में 10 करोड़ से ज्यादा डायबिटीज के मरीज हैं यानी ये बताने की जरूरत नहीं है कि ये बीमारी कितनी फैल रही है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, डायबिटीज इंसानों के लिए एक साइलेंट किलर की तरह है और अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो ये जानलेवा साबित हो सकता है। डायबिटीज में अगर सेहत का ध्यान न रखा जाए तो शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है। हालांकि, शुगर का स्तर बढ़ने पर शरीर में कई तरह के लक्षण भी दिखाई देने शुरू हो जाते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना बहुत घातक हो सकता है।

शरीर में एक बार शुगर की समस्या शुरू हो जाती है तो इससे निजात पाना मुश्किल हो जाता है। शुगर को कंट्रोल भी बहुत आवश्यक है, क्योंकि इसके चलते कई स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, शुगर को कुछ चीजों और खानपान का ध्यान रख कर कंट्रोल किया जा सकता है।

ब्लड शुगर बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण

  • मतली
  • धुंधला दिखना
  • मुंह सूखना

मतली

शरीर में जब ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है, तो  सुबह उठने के बाद (नींद से जागने के बाद) मतली की शिकायत होने लगती है। यह डायबिटीज का एक बड़ा संकेत है। यदि आपको नियमित रूप से उल्टी और सुस्ती आने लगे तो डॉक्टर से सलाह लें।

धुंधली दिखना

शुगर लेवल बढ़ने पर सुबह उठते समय धुंधला दिखाई देने लगता है। आंखों से ठीक से दिखाई नहीं देता तो यह ब्लड शुगर लेवल का संकेत है। दरअसल, डायबिटीज के कारण आंखों के लेंस बड़े होने लगते हैं, ऐसे में कम नजर आने की शिकायत होना आम बात है।

मुंह सूखना

मधुमेह यानी शुगर के रोगियों को अक्सर सुबह उठने पर मुंह सूखने का एहसास होता है। अगर आपको सुबह बहुत ज्यादा प्यास लगने लगे तो तुरंत अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करें। शुगर बढ़ने का यह एक खतरनाक संकेत है।

शुगर बढ़ने के ये भी हो सकते हैं लक्षण

शुगर बढ़ने पर कुछ अन्य लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। जैसे- थकान बढ़ना, हाथ-पैरों का सुन्न होना, चक्कर होना आदि।

डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान

  • खानपान का ध्यान रखें
  • व्यायाम नहीं छोड़ें
  • समय पर दवा का सेवन करें

सर्दियों के मौसम में शुगर के मरीजों को बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे नहीं करने पर उनकी सेहत और भी खराब हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स डॉ. कमलजीत सिंह के मुताबिक, सर्दी के मौसम में खानपान को लेकर सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है। शुगर के मरीजों को अपनी लालसा पर कंट्रोल रखना चाहिए। मिठाई और फास्ट फूड से परहेज करना चाहिए। केले जैसे फल खाने से बचें। ऐसे में कोशिश करें कि रात में ज्यादा न खाएं। अपने आहार में पत्तेदार सब्जियां और मौसम के अनुसार फल शामिल करें। शुगर के मरीजों को बाहर के खाने से बचना चाहिए और आलू से बने किसी भी चीज से परहेज करना चाहिए।

इसके अलावा शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए हीमोग्लोबिन जरूरी होता है। बाबा रामदेव ने बताया कि हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए और शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल कितना होना चाहिए।