हेल्दी शरीर के लिए अच्छा खानपान बहुत जरूरी है। हर कोई लंबे समय तक एक्टिव और फिट रहना चाहता है, लेकिन खराब लाइफस्टाइल के चलते शरीर जल्दी ढलने लगता है और कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। ऐसे में कुछ फलों और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करने से स्वास्थ्य को बहुत फायदा मिल सकता है। इसके साथ ही लंबी उम्र तक शरीर भी एक्टिव रहेगा। कई अध्ययनों के अनुसार, एंटीऑक्सीडेंट , फाइबर और विभिन्न प्रकार के आवश्यक विटामिन और खनिजों से भरपूर फल आपकी उम्र लंबी कर सकते हैं। इनके सेवन के बीमारियों का खतरा भी बहुत कम हो जाता है। इन फलों में सेब से लेकर जामुन तक कई फल शामिल हैं।

फ्रंटियर्स ऑफ न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक, हफ्ते में 3 से 4 सेब खाने से असमय मौत का जोखिम 39 प्रतिशत कम हो सकता है। अध्ययन चीन के जिनझोउ में यांग्त्ज़े अस्पताल द्वारा किया गया था और उन्होंने 2,148 पुरुषों और महिलाओं को ट्रैक किया, जिन्हें करीब 10 सालों से हाई ब्लड प्रेशर था और उन्होंने नोट किया कि किस तरह पुरानी बीमारी के कारण असमय मृत्यु का जोखिम उस व्यक्ति से अलग था, जो एक हफ्ते में एक से कम सेब खाता था।

इसके अलावा जापान कोलैबोरेटिव कोहोर्ट अध्ययन से पता चला है कि फलों का अधिक सेवन हार्ट संबंधी बीमारियों और कुछ कैंसर के कारण होने वाली मौत के जोखिम से जुड़ा है। अध्ययन में पाया गया कि जो लोग प्रतिदिन 3 से अधिक बार फल खाते हैं, उनमें कम खाने वालों की तुलना में मृत्यु दर का जोखिम काफी कम होता है।

सेब

सेब फाइबर से भरपूर होते हैं और यह कोलेस्ट्रॉल को कम करके हार्ट स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है। सेब विटामिन ए और विटामिन सी से भी भरपूर होते हैं और यह स्ट्रोक और टाइप 2 शुगर के खतरे को कम करने में मददगार है।

जामुन

जामुन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और इसमें एंथोसायनिन होता है जो उम्र बढ़ने को धीमा करने में मदद करता है। जामुन विटामिन सी से भी भरपूर होते हैं और यह बेहतर हृदय स्वास्थ्य और दिमाग के कार्य में योगदान देता है। जामुन का नियमित सेवन करने से हार्ट हेल्दी रहता है और बीमारियों का खतरा कम होता है।

अनार

अनार पॉलीफेनॉल से भरपूर होता है। यह ब्लड प्रेशर को कम करने, सूजन को कम करने और ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करने में मददगार होता है। अनार का जूस हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

केले

केले फाइबर और पोटेशियम से भरपूर होते हैं और यह ब्लड प्रेशर और हार्ट को अच्छा बनाए रखना का काम करता है। यह पाचन के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसके अलावा इससे गुर्दे की पथरी के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।

एवोकाडो

एवोकाडो फाइबर, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट से भरपूर होता है। यह शरीर में सूजन और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। एवोकाडो हृदय रोग और ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

ये 4 फूड खाएंगे तो गट में खदबदाने लगेंगे बीमारी फैलाने वाले Bacteria, बिगड़ जाएगी आंत की हेल्थ, इन 5 तरीकों से बढ़ाएं खरबों गुड बैक्टीरिया। इन बैक्टीरिया की पूरी जानकारी लेने के लिए लिंक पर क्लिक करें।