Superfoods For Improve infertility: खराब डाइट,बिगड़ता लाइफस्टाइल और तनाव महिलाओं को इंफर्टिलिटी का शिकार बना रहा है। इंफर्टिलिटी एक ऐसी परेशानी है जो महिलाओं को बेहद परेशान कर रही है। महिलाओं में इंफर्टिलिटी (infertility)कई कारणों से होती है जैसे ओव्यूलेशन डिसऑर्डर, फैलोपियन ट्यूब में नुकसान, एंडोमेट्रियोसिस, यूटेरस या सर्विक्स से जुड़ी परेशानियों की वजह से महिलाओं में इंफर्टिलिटी की समस्या पनप रही है।
इंफर्टिलिटी की परेशानी को दूर करने के लिए कुछ फूड्स दवाई की तरह असर करते हैं।
हार्वर्ड के शोधकर्ता टी.एच. चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल द्वारा समीक्षा किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई कि डाइट फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकती है।
पोषण विशेषज्ञ लवनीत बत्रा (Nutritionist Lavneet Batra)ने इंफर्टिलिटी की परेशानी को दूर करने के लिए कुछ सुपरफूड्स के बारे में बताया है। ये सुपरफूड प्रजनन क्षमता (Fertility)में सुधार करते हैं और बॉडी को भी हेल्दी रखते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि महिलाओं की इंफर्टिलिटी को दूर करने में कौन-कौन से सुपरफूड्स असरदार हैं।
महिलाओं की प्रजननक्षमता में सुधार करता है अंजीर: (Figs improve fertility)
सूखी अंजीर एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जो ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन और फिनोल जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस ड्राईफ्रूट का सेवन करने से इंफर्टिलिटी में सुधार होता है और बॉडी हेल्दी रहती है। अंजीर एक ऐसा सुपरफूड है जिसका सेवन महिलाएं और पुरुष दोनों इंफर्टिलिटी में सुधार करने के लिए कर सकते हैं।
अनार से करें इंफर्टिलिटी में सुधार: (Improve infertility with pomegranate)
एंटी-ऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर अनार में विटामिन सी, विटामिन के और फोलेट मौजूद होता है। अनार का सेवन करने से इंफर्टिलिटी (Improve infertility)में सुधार होता है।
काजू प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में है असरदार: (Cashew Can increasing fertility)
रिसर्च का हवाला देते हुए एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने बताया कि काजू में प्रचूर मात्रा में जिंक मौजूद होता है जो फर्टिलिटी में सुधार करता है। कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं, तो आप रोजाना काजू का सेवन करें।
दालचीनी प्रजनन क्षमता में करती है सुधार: (Effect of Cinnamon on fertility)
दालचीनी एक ऐसा मसाला है जो औषधीय गुणों से भरपूर है। इस मसाले का सेवन खाने में किया जाता है, साथ ही औषधियों के रूप में भी किया जाता है। इसका सेवन करने से महिलाओं और पुरुषों की फर्टिलिटी में सुधार होता है।
गाय का दूध पीएं: (Drink Cow’s Milk)
महिलाओं और पुरुषों में इंफर्टिलिटी बढ़ाने के लिए गाय के दूध का सेवन करें। गाय के दूध में सेचुरेटेड फैट होता है जो फर्टिलिटी में सुधार करता है। इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन डी, विटामिन के और विटामिन के 2 जैसे वसा में घुलनशील विटामिन सेहत को फायदा पहुंचाते हैं।