Cholesterol Control: खराब लाइफस्टाइल और खानपान के चलते शरीर में कोलेस्ट्रॉल की समस्या बेहद खतरनाक होती जा रही है। कोलेस्ट्रॉल सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है और हमें खतरनाक बीमारियों की चपेट में ले रहा है। कोलेस्ट्रॉल को अब साइलेंट किलर तक माना जाने लगा है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने पर सीधा असर हार्ट पर पड़ता है और दिल से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है।
शरीर में फैट को कंट्रोल करने के लिए लाइफस्टाइल और खाने में बदलाव करना बहुत जरूरी है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल को दो प्रकारों में बांटा गया है। हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (एचडीएल) यानी अच्छा कोलेस्ट्रॉल। लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (एलडीएल) यानी खराब कोलेस्ट्रॉल जो सबसे बड़ा खतरा है, नसों में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल लंबे समय में घातक हो सकता है।
कैसे पता लगेगा शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल
शरीर कोलेस्ट्रॉल लेवल कितना है कितनी नहीं, इसका पता लगाने के लिए लिपिड प्रोफाइल टेस्ट कराया जा सकता है। अगर समस्या गंभीर है तो डॉक्टर से सलाह लेकर इलाज कराना बहुत जरूरी है। हालांकि, आप किचन में रखी चीजें खाकर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए इन पांच चीजों का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है।
- एचडीएल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) का स्तर 60 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर (mg/dL) या इससे ज्यादा होना चाहिए। 40 mg/dL या इससे कम होने पर यह खतरनाक हो सकता है।
- एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) का स्तर 100 mg/dL से कम होना चाहिए। 100 से 159 mg/dL को हाई माना जाता है, और 160 mg/dL या इससे ज्यादा को खतरनाक माना जाता है।
आंवला
अगर शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल हद से ज्यादा बढ़ जाए तो आप आंवले का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप आंवले को सीधे खा सकते हैं या जूस, पाउडर, टैबलेट के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
अर्जुन छाल
अर्जुन की छाल स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। अर्जुन छाल हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करती है। हार्ट की स्वास्थ्य अच्छा होता है। रोजाना अर्जुन की छाल का पाउडर दूध में मिलाकर पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। हृदय रोगियों को अक्सर आयुर्वेदिक विशेषज्ञ इसका सेवन करने की सलाह देते हैं।
लहसुन
लहसुन एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल कई व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। अगर आप रोजाना 2 से 3 कलियां लहसुन की खाते हैं तो हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या दूर हो जाएगी। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, लहसुन शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के लेवल को कम करने में बहुत उपयोगी होता है।
अदरक
अदरक का स्वाद तीखा होता है, लेकिन अगर इसे रोजाना कच्चा खाया जाए तो यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा अदरक से बनी हर्बल चाय पीना भी फायदेमंद होता है। करंट फार्मास्युटिकल डिजाइन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, रोजाना किसी न किसी रूप में अदरक खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो सकता है।
नींबू
नींबू में विटामिन सी समेत कई पोषक तत्व होते हैं। यह वसा को जला सकता है। पेट और कमर की चर्बी को कम कर सकता है और नसों से खराब कोलेस्ट्रॉल को भी कम कर सकता है।
ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। हालांकि, आपने खानपान और कुछ चीजों को ध्यान में रखने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है, लेकिन कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए कुछ चीजों का सेवन जहर के बराबर होता है।
