आजकल लोग अपने खानपान का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते और जो भी जीभ को अच्छा लगता है, उसे खा लेते हैं। बेटाइम और अनहेल्दी खानपान के कारण ही इसके कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर पाचन तंत्र पर इसका बुरा असर पड़ता है और पेट से जुड़ी परेशानियां जैसे अपच, कब्ज, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पाचन तंत्र का मजबूत होना बहुत जरूरी है। ऐसे में कुछ फूड्स का सेवन करना बहुत ही लाभकारी हो सकता है।

उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की आहार विशेषज्ञ एकता सिंहवाल ने 5 ऐसे सुपरफूड्स बताए हैं, जिनके सेवन से पाचन तंत्र अच्छा होगा और गट हेल्थ भी हमेशा अच्छी बनी रहेगी। डाइटिशियन एकता ने बताया कि पोषक तत्वों, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर फूड का सेवन आंत के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। चलिए आपको बताते हैं वे कौन से हेल्दी सूपरफूड्स हैं और इनके सेवन से स्वास्थ्य को क्या फायदे मिलेंगे।

केले

केले में पेक्टिन नामक फाइबर होता है, जो कार्बोहाइड्रेट के पचने की गति को नियंत्रित करने में भूमिका निभाता है। केले आंत के लिए भी अच्छे होते हैं। इनमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंत में पाए जाने वाले अच्छे बैक्टीरिया होते हैं और प्रोबायोटिक्स, कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो इन अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देते हैं।

ओट्स

ओट्स में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है और कैलोरी कम होती है। यह फास्फोरस, विटामिन ई और जिंक का भी भरपूर स्रोत है। ओट्स पाचन तंत्र के समुचित कामकाज और अपशिष्ट को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

दही

दही चावल पेट की खराबी के लिए सबसे लोकप्रिय घरेलू उपचारों में से एक है। दही प्रोबायोटिक्स का एक समृद्ध स्रोत है जो स्वस्थ आंत बैक्टीरिया के संतुलन को बहाल करने में मदद करता है, जिससे पाचन आसान हो जाता है। दही का सेवन करने से पाचन के साथ-साथ इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।

अदरक

अदरक का इस्तेमाल पेट के कई संक्रमणों जैसे पेट फूलना, मतली और दस्त के इलाज के लिए किया जा सकता है। अदरक पेट से आंतों तक भोजन की गति को भी तेज करने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र को शांत करने, सूजन को कम करने और पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ावा देने में सहायता करता है।

पुदीना

पाचन के लिए पुदीने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। पुदीना अपच के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। पुदीने को सलाद और फलों में स्वाद बढ़ाने वाले एजेंट के रूप में लिया जा सकता है

इसके अलावा योग गुरु और टीवी पर्सनालिटी डॉक्टर हंसा योगेंद्र ने बताया कि आंतों और पेट को हेल्दी रखने के लिए दही और छाछ, प्याज और लहसुन, साबुत अनाज और हरी सब्जियों का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है।