फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए हमेशा से ही अच्छा होता है, लेकिन कुछ फल मौसम और समय के अनुसार खाने चाहिए। हर मौसम के अनुसार बाजार में कई तरह के फल आते हैं और हर फल का अपना फायदा होता है, जो हमारी सेहत के साथ-साथ कई बीमारियों से भी बचाव करते हैं। दरअसल, सभी फल एक ही प्रकृति के नहीं होते है, कुछ फलों की तासीर गर्म होती है तो कुछ फलों की तासीर ठंडी होती है। इसके अलावा कुछ ऐसे फल भी हैं, जो शरीर में गर्मी तक बढ़ा सकते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हर फल के अपने फायदे हैं, लेकिन शरीर की प्रकृति और मौसम के अनुसार इनका संतुलित सेवन जरूरी होता है। गर्मी बढ़ाने वाले फलों को सही समय, सही मात्रा और सही संयोजन के साथ खाएं। जिन लोगों को पेट में जलन, एसिडिटी या स्किन की समस्याएं होती हैं, उन्हें इन फलों से सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे में उन लोगों के लिए बेहतर होगा कि वह गर्मी करने वाले फलों को खाने से पहले पानी में भिगोकर या ठंडी तासीर वाली चीजों के साथ सेवन करें, ताकि गर्मी का असर कम किया जा सके।

आम

हेल्थलाइन के अनुसार, आम को फलों का राजा कहा जाता है और ये फल गर्मियों में खूब मिलता भी है। आम लेवर आम दिखते ही खुद को रोक नहीं पाते और एक दिन में कई बार आम खा लेते हैं, लेकिन ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। आम की तासीर गर्म होती है। आम का ज्यादा सेवन करने से दस्त, नकसीर, पेट दर्द हो सकता है। इसके अलावा ये शरीर का तापमान बढ़ सकता है। आम में थर्मोजेनिक गुण होते हैं, जो शरीर में मेटाबॉलिज्म और गर्मी का बढ़ सकती है। इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है ऐसे में आम का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

पपीता

पपीता खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। लेकिन, पपीते को गर्म फल माना जाता है और यह कुछ व्यक्तियों में शरीर की गर्मी बढ़ा सकता है। मानसून के मौसम में पहले ही पाचन तंत्र कमजोर रहता है और इस मौसम में ज्यादा पपीते का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। मेडिकल न्यूज टुडे के अनुसार, इसमें फाइबर, फोलेट, मैग्नीशियम, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, बी, ई, के, कैल्शियम, लाइकोपीन, अधिक होता है जो हार्ट डिजीज, कैंसर, डायबिटीज आदि से बचाव कर सकता है। हालांकि, अधिक फाइबर युक्त चीजों के सेवन से कई बार दस्त होता है।

अंजीर

अंजीर की तासीर गर्म होती है, आमतौर पर अंजीर का सेवन सर्दियों में किया जाता है। गर्मी में इसे अधिक खाने से बचना चाहिए। अंजीर को खाने से पहले पानी में कुछ घंटे भिगोकर रख दें, फिर खाएं। अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होती है। अंजीर का ज्यादा सेवन करने से ब्लोटिंग, पेट दर्द और शरीर में गर्मी पैदा हो सकती है।

लीची

लीची का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन लीची की तासीर गर्म होती है। जो लोग एक बार में ज्यादा लीची खा लेते हैं, वह इसे खाने में सावधानी बरतें। क्योंकि लीची में शुगर भरपूर मात्रा में होता है। इसे ज्यादा खाने से शरीर में शुगर लेवल भी बढ़ सकता है।

वहीं, द लैंसेट पब्लिक हेल्थ जर्नल में प्रकाशित एक नए अध्ययन से पता चलता है कि रोजाना सिर्फ 7,000 कदम चलना भी स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए काफी हो सकता है।