मोटापा आज के समय में अधिकतर लोगों के लिए सिर दर्द बना हुआ है। वहीं, एक बार वजन बढ़ने पर इससे छुटकारा पाना मानो टेढ़ी खीर हो जाता है। कई बार तो घंटों एक्सरसाइज कर पसीना बहाने और कड़ी से कड़ी डाइटिंग के बाद भी जिद्दी चर्बी का एक इंच कम नहीं हो पाता है। ऐसे में समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ता वजन शरीर को कई बीमारियों का घर बना देता है। मोटापे के कारण व्यक्ति डायबिटीज, हाई या लो ब्‍लड प्रेशर, हार्ट और ब्रेन डिजीज, कोरोनरी आर्टरी डिजीज, पित्‍त की थैली में पथरी, फैटी लिवर या लिवर का बढ़ जाना आदि बीमारियों से घिर सकता है। ऐसे में अगर भी लगातार बढ़ते वजन से परेशान हैं और खुद को इन तमाम बीमारियों से बचाना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

इस लेख में हम आपको एक ऐसी खास चीज के बारे में बता रहे हैं, तो तेजी से वजन घटाने में मददगार साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इस खास चीज के बारे में, साथ ही जानेंगे इसे खाने का तरीका-

जिद्दी चर्बी को तेजी से पिघला देगी ये एक खास चीज

दरअसल, हम यहां जायफल की बात कर रहे हैं। जायफल एक सूखा बीज है, जिसे पीसकर इसका मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, आयुर्वेद में जायफल को एक ऐसी औषधि माना गया है, जिसका उपयोग शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। खासकर पेट संबंधी समस्याओं और मोटापे से छुटकारा पाने में जायफल बेहद असरदार है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, विटामिन सी, विटामिन बी 6, विटामिन ए सहित शरीर के लिए जरूरी कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

कैसे है असरदार?

कई हेल्थ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जायफल शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, साथ ही इसमें ऐसे पाचन गुण मौजूद होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में ये अधिक तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। इसके अलावा जैसा की ऊपर जिक्र किया गया है, जायफल में फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो भी पाचन को बढ़ावा देकर तेजी से वेट लॉस करने में असरदार है। फाइबर से भरपूर चीजों को खाने से आपको लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास रहता है, ऐसे में आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं और आपका वजन कंट्रोल में रहता है।

कैसे करें सेवन?

जल्दी वजन घटाने के लिए आप रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में जायफल पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले दूध को अच्छी तरह उबाल लें। इसके बाद इसमें 1/2 चम्मच पिसी हुई जायफल मिलाकर आंच को मध्यम कर दें और बीच-बीच में 2 से 3 मिनट तक चलाते रहें। तय समय बाद गैस को बंद कर दें और हल्का ठंडा होने पर दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर इसे पी लें। इससे आपको महीने भर में कमाल का असर देखने को मिल सकता है।

और भी हैं कई फायदे

  • मोटापा कम करने से अलग खासकर ठंड के मौसम में दूध के साथ जायफल मिलाकर पीने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। इससे सर्दी-खांसी और जुकाम की समस्या में राहत पाई जा सकती है।
  • ये दिमाग और मन को शांत करता है, जिससे रात में चैन की नींद आती है।
  • दूध में जायफल मिलाकर पीने से जोडों के दर्द से राहत पाई जा सकती है।
  • इन सब के अलावा जायफल इम्यूनिटी को बूस्ट कर आपको किसी तरह के बाहरी संक्रमण से बचाने में भी मदद करता है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।