जिंदगी की मसरूफियत से कुछ वक्त निकाल कर पैदल चलना अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। वॉक करने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। वॉक करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। वॉक करने से मानसिक सेहत दुरुस्त रहती है। वॉक करने से तनाव कम होता है। वॉक करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। रोजाना आधा घंटे की वॉक ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव करती है। जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई रहता है वो रोजाना आधा घंटे की वॉक करें तो पूरा दिन शुगर नॉर्मल रहती है। रोजाना वॉक करने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है और एनर्जी बूस्ट होती है।
जो लोग जिम करते हैं वो वॉक करने के बजाए ट्रेडमिल पर दौड़ना ज्यादा पसंद करते हैं। अब सवाल ये उठता है कि क्या ट्रेडमिल पर दौड़ना वॉक करने से बेहतर है। न्यूट्रिशन और वेलनेस कंसल्टेंट नेहा सहाया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर बताया है कि नॉर्मल वॉक कैसे ट्रेडमिल पर दौड़ने से अलग है।
एक्सपर्ट ने बताया कि ट्रेडमिल पर दौड़ना और वॉक करना दोनों ही बेस्ट एक्सरसाइज हैं लेकिन इनके फायदे अलग-अलग है। ट्रेडमिल पर दौड़ना और वॉक करना का उद्देश्य क्या है फायदे इस बात पर निर्भर करते हैं। आइए जानते हैं कि वॉक करना ज्यादा बेहतर है या फिर ट्रेडमिल पर दौड़ना ज्यादा सही है।
वॉक करने के फायदे
- वॉक एक कम प्रभाव वाली एक्सरसाइज है जिसका बॉडी पर कम प्रभाव पड़ता है। वॉक करना पैरों के जोड़ों, हड्डियों और मांसपेशियों की सेहत के लिए बेहतर है। बढ़ती उम्र के लोगों,बीमार लोगों के लिए वॉक करना बेस्ट ऑप्शन है।
- वॉक करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। नियमित वॉक करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। वॉक करने से कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ दुरुस्त रहती है। रोजाना करीब एक से डेढ़ किलोमीटर चलने से स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है।
- वॉक धीमी गति की एक्सरसाइज है जिसे करने से चोट लगने का खतरा नहीं रहता। इस एक्सरसाइज को आसानी से किया जा सकता है।
ट्रेडमिल पर दौड़ने के फायदे
- अगर आपका वजन ज्यादा है और तेजी से कैलोरी को बर्न करना चाहते हैं तो आप ट्रेडमिल पर दौड़ें। दौड़ने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है। ट्रेडमिल पर दौड़ने से ज्यादा एनर्जी बर्न होती है और फैट भी ज्यादा निकलता है। हाई इंटेन्सिटी कार्डियो (HIIT) जैसी उच्च तीव्रता वाली कसरत दिल के लिए फायदेमंद है।
- मांसपेशियां होती है स्ट्रांग
- मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए ट्रेड मिल पर दौड़ना बेहद उपयोगी है। दौड़ने से पैर, जांघ, बट और कोर मांसपेशियों का विकास होता है। बॉडी को टोन करने में ट्रेडमिल बेहतरीन एक्सरसाइज है।