अमरूद सर्दी में पाया जाने वाला ऐसा फल है जो औषधीय गुणों से भरपूर है। इस फल को अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग नामों से जाना जाता है। अमरूद (Guava)का सेवन कच्चा और पक्का हुआ दोनों तरह से किया जा सकता है। स्वाद में मीठा ये फल ज्यादातर बीमारियों का उपचार करता है। इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों से लेकर किडनी के मरीज़ तक कर सकत है।

अमरूद का सेवन करके कई रोगों का उपचार किया जा सकता है। अमरूद के बीज पाचन को दुरुस्त करते हैं और कब्ज और एसिडिटी से मुक्ति दिलाते हैं। अमरूद का सेवन करने से दिल को रोगों से भी बचाव होता है। आयुर्वेद के मुताबिक अमरूद को ब्रेन पावर को बढ़ाने वाला फूड भी माना जाता है। इसका सेवन करने से कमजोरी और थकान को दूर किया जा सकता है।

पतंजलि के संस्थापक और जाने माने आयुर्वेद विशेषज्ञ आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि अमरूद का सेवन जितना चबाकर किया जाए ये उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद होगा। ये सुपाच्चय भोजन है जो आंतों पर बोझ नहीं डालता। अमरूद आम तौर पर ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित और पौष्टिक होता है लेकिन कुछ रोगों में इसका सेवन फायदेमंद नहीं है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि अमरूद का सेवन कैसे सेहत को फायदा पहुंचाता है और किन बीमारियों में इसका सेवन सेहत पर ज़हर की तरह काम करता है।

अमरूद के फायदे:

  • खांसी को दूर करने के लिए अमरूद को काट ले और उसके बीच में सेंधा नमक डालकर उसे आग पर भून लें। अमरूद पक जाए तो उसका सेवन करें आपको खांसी से निजात मिलेगी।
  • भूख नहीं लगती या फिर लीवर की परेशानी है तो अमरूद खाएं। अमरूद का सेवन करने से लीवर की हेल्थ दुरुस्त रहती है।
  • इसका सेवन करने से पेट की गैस से निजात मिलती है।
  • मसूड़ों में दर्द की शिकायत है तो अमरूद के पत्तों को पीस लें और उसमें एक दो लौंग मिलाकर और सेंधा नमक डालकर पानी में पका लें। आप इस पानी का इस्तेमाल माउथ वॉश की तरह कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने से मुंह के छालों से निजात मिलती है।

किन लोगों को अमरूद का सेवन नहीं करना चाहिए:

  • गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रोबलम है तो अमरूद का सेवन करने से परहेज करें। अमरूद खाने से अगर आपको मतली या पेट दर्द की परेशानी होती है तो इसका सेवन करने से परहेज करें।
  • एक्जिमा वाले लोगों को अमरूद के पत्ते के अर्क का सेवन करने से बचना चाहिए। अमरूद के पत्तों के अर्क में कुछ रासायनिक पदार्थ मौजूद होते हैं जो स्किन में जलन पैदा कर सकते हैं। एग्जिमा जैसी स्किन की परेशानी वाले लोग इस फल के पत्तों से परहेज करें।
  • डायबिटीज के मरीज अगर अमरूद का सेवन कर रहे है तो ब्लड शुगर चेक करते रहे। अमरूद का सेवन करने से ब्लड शुगर कम हो सकता है।
  • अगर आप सर्जरी करा रहे है तो दो हफ्ते पहले से अमरूद का सेवन करना बंद कर दें। अमरूद ब्लड शुगर को तेजी से कम कर सकता है और ब्लड सर्कुलेशन के जोखिम को बढ़ा सकता है।
  • गर्भवती महिला या स्तनपान कराने वाली महिलाएं अमरूद का सेवन करने से परहेज करें।
  • ठंड या सर्दी-खांसी से परेशान हैं तो अमरूद से परहेज करें। ठंडी तासीर का अमरूद परेशानी को बढ़ा सकता है।