Acai Berry Benefits: अकाई बेरीज एक छोटा और स्वादिष्ट फल है, जो अकाई ताड़ के पेड़ों से प्राप्त होता है और दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है। अकाई बेरी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होती है। नियमित तौर पर अकाई बेरी के सेवन से हार्ट, मस्तिष्क, पाचन, कोलेस्ट्रॉल, त्वचा और वजन कम करने के लिए बहुत ही असरदार होती है।
अकाई बेरी में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में रहता है। अकाई बेरीज आमतौर पर जूस और फ्रोजन रूप में उपलब्ध होती हैं और ताजी बेरीज बाहर बहुत ही कम मिलती हैं, क्योंकि यह बहुत जल्दी खराब हो जाती हैं। चलिए आपको बताते हैं अकाई बेरी का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना उपयोगी हो सकता है।
हार्ट के लिए उपयोगी
अकाई बेरी का सेवन कई तरह से हृदय स्वास्थ्य में सुधार से जुड़ा है। चाहे कोलेस्ट्रॉल कम करना हो, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर या इंसुलिन के स्तर में सुधार करना हो, ये सभी हृदय रोग और उससे जुड़ी समस्याओं को रोकने में फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
पाचन होता है अच्छा
अकाई बेरी में हाई फाइबर होता है। अकाई बेरीज मल त्याग को रेगुलेट करने और शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में मदद कर सकता है।
त्वचा रहती है स्वस्थ
अकाई बेरीज अपने एंटीऑक्सीडेंट तत्व के कारण कोशिकाओं में उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सकती है। इनमें अंगूर की तुलना में 10 गुना अधिक एंटीऑक्सीडेंट तत्व और ब्लूबेरी की तुलना में 2 गुना अधिक एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो हमारी त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही उपयोगी होते है।
वजन घटाना
अकाई बेरीज कम कैलोरी और हाई फाइबर वाला फल है, जो वजन घटाने में मदद कर सकता है। यह कैलोरी की खपत को कम करता है और अस्वस्थ भूख को दबाता है। नियमित तौर पर अकाई बेरी का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
कोलेस्ट्रॉल होगा कंट्रोल
अकाई बेरीज एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल सहित कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकती है। यह एचडीएल या अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में भी मदद कर सकती है।
इसके अलावा आप आंवला का जूस भी पी सकते हैं। इसके सेवन से त्वचा, इम्यूनिटी, पाचन में सुधार, ब्लड शुगर और वजन करने में भी मदद मिलती है। आंवला के अचूक फायदे जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ें
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।
