ब्रॉकली का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है जो लगभग पूरे साल मिलती है। इस सब्जी का सेवन लोग सलाद के रुप में, सूप बनाकर और सब्जी के रूप में पका कर करते हैं। पोषक तत्वों का पावरहाउस है ये हरी सब्जी। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन सी, कैल्शियम, फोलिक एसिड और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बॉडी को हेल्दी रखते हैं।
फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर ब्रॉकली का सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर,दिल के रोग,डायबिटीज,बॉडी में होने वाली कमजोरी और आंखों की समस्याओं का उपचार किया जा सकता है। इसका सेवन करने से पेट लम्बे समय तक भरा रहता है और वजन कंट्रोल रहता है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए ये सब्जी बेहद असरदार साबित होती है।
सेहत के लिए उपयोगी इस सब्जी के सभी फायदे तभी मिल सकते हैं जब इस सब्जी की सफाई ठीक से की जाए। हम सभी जानते हैं कि सब्जियों को उगाने के लिए कई तरह के पेस्टिसाइड का इस्तेमाल होता है जो सेहत के लिए हानिकारक है। अगर इस सब्जी को ठीक से साफ नहीं किया जाए तो ये विषैले पदार्थ बॉडी में पहुंच कर बीमार बना सकते हैं। ब्रोकोली को पकाने से पहले ये जानना जरूरी है कि उसे ठीक से कैसे धोना और साफ करना है। इस सब्जी को खाने से पहले इसकी सतह पर मौजूद किसी भी तरह की गंदगी को हटाना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि दूषित ब्रोकली से कौन कौन सी 5 बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ब्रोकली के संपूर्ण फायदे पाने के लिए सफाई क्यों जरूरी?
ब्रोकली की सफाई क्यो जरूरी है
ब्रोकली खाने से पहले कीटनाशकों और अवशेषों को हटाएं। HRBR लेआउट बेंगलुरु के मदरहुड हॉस्पिटल्स की सलाहकार आहार विशेषज्ञ डीटी अंजना बी नायर ने बताया कि ब्रोकोली की खेती करने में उर्वरकों और कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत के लिए ज़हर हैं। अगर ब्रोकली को सलाद के रूप में खा रहे हैं तो ये हानिकारक बैक्टीरिया बॉडी में प्रवेश करके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सफाई किसी भी बचे हुए रसायनों से छुटकारा पाने में मदद करती है।
सूक्ष्मजीव और बैक्टीरिया से करें बचाव वरना हो सकते हैं बीमार
शिपिंग और भंडारण के दौरान इस सब्जी में कई तरह के सूक्ष्मजीव और बैक्टीरिया प्रवेश कर जाते हैं। अगर ऐसे सब्जी की सफाई नहीं की जाए तो ये बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश करके आपके गट की हेल्थ को बिगाड़ सकते हैं और आपको बीमार बना सकते हैं। इस सब्जी को खाने से पहले सूक्ष्मजीव और बैक्टीरिया को हटाना जरूरी है।
ब्रोकली की गंदगी और उसपर लगा मलबा हटाएं। किसी भी अन्य सब्जी की तरह ब्रोकोली में भी कभी-कभी गंदगी, रेत या कई तरह के मलबे की परत बन जाती है जिसे अच्छे से साफ करना जरूरी है।
ब्रोकली की सफाई नहीं करेंगे तो बढ़ सकता है इन 5 बीमारियों का खतरा
- ब्रोकोली की सतह गंदगी, मलबे और कीटनाशकों, उर्वरकों और कीटाणुओं जैसे हानिकारक दूषित पदार्थों से ढकी हो सकती है। यदि आप इसे ठीक से साफ नहीं करते हैं,तो आप हानिकारक विषाक्त पदार्थों को खाने के बाद आप बीमार पड़ सकते हैं।
- ब्रोकली की कटाई,परिवहन या भंडारण के दौरान ब्रोकोली दूषित पानी या सतहों के संपर्क में आती है जिससे इसमें ई.कोली,साल्मोनेला या लिस्टेरिया सहित खतरनाक बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं। इन कीटाणुओं के सेवन से मतली, उल्टी, दस्त और पेट में ऐंठन जैसे लक्षणों वाली खाद्य जनित बीमारियां हो सकती हैं।
- ब्रोकोली पर कीटनाशक, गंदगी और उसपर जमने वाले मलबे से इस सब्जी का स्वाद और बनावट पर असर पड़ सकता है। मैली या किरकिरी ब्रोकोली खाने से उसका स्वाद खाने में ठीक नहीं लगेगा इसलिए उसे साफ करना जरूरी है।
- अगर ब्रोकली की ठीक से सफाई नहीं की जाए तो उसमें मौजूद कीड़े या उनके अंडे जैसे दूषित पदार्थ पेट में पहुंचकर एलर्जिक रिएक्शन कर सकते हैं।
ब्रोकली की सफाई कैसे करें
- पानी में नमक और आटा मिलाएं और उसे अच्छे से मिक्स कर लें। इस पानी में ब्रोकली को डालें और चारों ओर घुमाएं। इससे छुपे हुए कीड़े ढीले हो जाएंगे और उन्हें तुरंत ब्रोकली से हटाया जा सकता है।
- ब्रोकली को बहते ठंडे पानी से वॉश करें। ब्रोकोली की सतह से किसी भी गंदगी या मलबे को हटाने के लिए इसे हल्के हाथों से रगड़ें।
- आप ब्रोकोली की बड़ी पत्तियां और लंबा तना हटा सकते हैं। इनका अक्सर इस्तेमाल नहीं होता है,क्योंकि उनमें अधिक गंदगी हो सकती है।