खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। खराब लाइफस्टाइल के कारण शरीर में कई तरह की बीमारियां हो रही हैं, जिसका असर कामकाज से लेकर सेहत पर गहरा पड़ रहा है। खराब खानपान के कारण लिवर, पेट, आंत और किडनी पर बुरा असर पड़ता है। इससे लिवर के आसपास जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाता है और फैटी लिवर की समस्या हो जाती है।

दरअसल, जब लिवर की कोशिकाओं में फैटी एसिड और ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ जाते हैं, तो लिवर फैटी हो जाता है। हालांकि, फैटी लिवर की समस्या को ध्यान नहीं दिया गया तो यह गंभीर बीमारियों का करण भी बन सकता है। फैटी लिवर को ठीक करने के लिए डाइट में कुछ जरूरी चीजों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता। डाइटीशियन स्वाति सिंह ने बताया कि फैटी लिवर होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं और फैटी लिवर को ठीक करने के लिए क्या करना चाहिए।

फैटी लिवर के लक्षण

डाइटीशियन स्वाति सिंह के मुताबिक, फैटी लिवर का पता टेस्ट के जरिए लगाया जा सकता है। इसके अलावा कई लक्षणों से भी इसकी पहचान की जा सकती है। अगर आपके पेट के आसपास चर्बी जमा हो रही है, मुंहासे या त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, आंखों या त्वचा का रंग पीला पड़ रहा है, बहुत ज्यादा थकान या कमजोरी महसूस हो रही है या त्वचा पर काले धब्बे पड़ रहे हैं, तो ये लिवर से जुड़ी समस्याओं का संकेत हैं। फैटी लिवर होने पर ये लक्षण देखने को मिलते हैं। फैटी लिवर के अलग-अलग ग्रेड होते हैं। शुरुआत में ही फैटी लिवर का इलाज करके इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। फैटी लिवर में धनिया और इलायची से बनी चाय काफी कारगर साबित होती है। एक महीने तक इस चाय को पीने से लिवर की सेहत में तेजी से सुधार होना शुरू हो जाएगा।

फैटी लिवर का इलाज

फैटी लिवर की समस्या से निजात पाने के लिए धनिया और इलायची से बनी चाय बहुत ही फायदेमंद होती है। धनिया और इलायची से बनी चाय लिवर के लिए टॉनिक का काम करती है। इस चाय को बनाने के लिए 1 मुट्ठी धनिया पत्ती और 3 इलायची को पीस लें। अब एक पैन में करीब 2 कप पानी गर्म करें। इसमें पिसी हुई इलायची और धनिया पत्ती डालें। पानी को तब तक उबालें जब तक यह आधा न रह जाए। जब 1 कप रह जाए तो इसे छानकर पी लें। इस चाय को सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले पीने से ज्यादा फायदा मिलेगा।

धनिया इलायची की चाय के फायदे

धनिया पत्ती से बनी चाय पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इस चाय से पाचन तंत्र भी अच्छा होता है। धनिया पाचन एंजाइमों के स्राव को बढ़ाता है। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। धनिया में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जिससे लिवर स्वस्थ रहता है।

शुगर कंट्रोल

धनिया में पाए जाने वाले पोषक तक लिवर को डिटॉक्स करने का काम करता है। धनिया में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाता है। धनिया का पानी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी बहुत ही असरदार होता है। धनिया में पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल लिवर को रिपेयर करने में मदद करते हैं, जिससे फैटी लिवर की समस्या से निजात मिल सकती है।

वहीं, डायटिशियन सनाह गिल ने बताया कि मौसंबी के सेवन से वजन कम करने से लेकर कई बीमारियों से बचाव भी होता है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है, फैट बर्निंग बढ़ाता है और मेटाबॉलिज्म तेज करता है।