बढ़ते वजन से परेशान लोग वर्कआउट करते हैं और डाइट पर कंट्रोल भी करते हैं उसके बाद भी उन्हें मनचाही बॉडी नहीं मिलती। वजन कंट्रोल करने के लिए ज्यादातर लोगों का विश्वास देसी नुस्खों पर होता है। अक्सर लोग वजन कंट्रोल करने के लिए लहसुन का सेवन करने की सलाह देते हैं। खाली पेट लहसुन खाना वजन कम करने की सबसे पुरानी सलाह है, जो लोग वर्षों से देते आ रहे हैं। इस बात से कोई इंकार नहीं है कि खाली पेट लहसुन का सेवन वजन को कम करता है। कच्चा लहसुन एक बड़ा इम्युनिटी बूस्टर है जो नसों को आराम देता है और वजन घटाने में भी मदद करता है।
अगर लाइफस्टाइस में बदलाव किया जाए, डाइट पर कंट्रोल किया जाए और साथ ही लहसुन की कलियों का सेवन किया जाए तो तेजी से वजन को कम किया जा सकता है। लहसुन में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो वजन कम करने में मदद करते हैं। यह शरीर में एनर्जी बढ़ाने का भी काम करता है। इसमें ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते है और वजन को कंट्रोल करते हैं। आइए जानते हैं कि वजन कम करने में लहसुन किस तरह असरदार है।
वजन कम करने में लहसुन कैसे मदद करता है?
सुबह खाली पेट लहसुन की कुछ कलियां खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है, क्योंकि यह शरीर में जमा चर्बी को पिघलाता है। लहसुन में मौजूद बूस्टिंग लेवल कैलोरी को तेजी से बर्न करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से पेट लम्बे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और आप ओवर इटिंग करने से बचते हैं।
जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक लहसुन वसा जलाने में बेहद उपयोगी है। इसमें डिटॉक्सिफाइंग गुण मौजूद होते हैं जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
वजन घटाने के लिए लहसुन कैसे खाएं?
वजन कम करने के लिए रोजाना 2 लहसुन की कली खाली पेट खाएं। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो लहसुन का सेवन न करें। गर्भवती महिलाओं, बच्चों, लो ब्लड प्रेशर, रक्तस्राव विकार और डायबिटीज के मरीज इस घरेलू उपाय को नहीं अपनाएं।
इन बातों का रखें ध्यान:
- ज्यादा लहसुन खाने से बचें क्योंकि इससे पेट में जलन हो सकती है।
- गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग वाले लोगों को लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए।
- लहसुन में मौजूद कुछ यौगिक छाती और पेट में जलन पैदा करते हैं इसलिए इससे परहेज करें।
- लहसुन कुछ लोगों में एलर्जी पैदा कर सकता है और इसके लक्षण पित्ती, होठों या जीभ में झुनझुनी पैदा कर सकते हैं। इसकी वजह से नाक में खुजली हो सकती है। छींकने और आंखों में खुजली हो सकती है।