अक्सर लोग खाना खाकर सुस्ताने लगते हैं और सुस्ती को दूर करने के लिए चाय (Tea) का सेवन करते हैं। या यूं कहें कि खाने के बाद चाय पीना लोगों के लिए एक आराम तलबी का शौक है। कुछ लोग दिन में कई कप चाय पी जाते हैं। चाय (Tea) का सीमित सेवन सुकून दे सकता है लेकिन खाने के बाद चाय का सेवन आपकी सेहत (Tea Side Effects) को बिगाड़ सकता है।

क्या कहते हैं आचार्य बालकृष्ण?

राष्ट्रीय पोषण संस्थान द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक खाने के बाद चाय या कॉफी का सेवन गंभीर बीमारियों को दावत देता है। भोजन और चाय का एक साथ सेवन ना सिर्फ पाचन को बिगाड़ता है बल्कि बॉडी में खून की कमी भी करता है। पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक सुबह खाली पेट चाय पीने से या फिर खाने के बाद चाय पीने से सेहत को गंभीर परिणाम झेलने पड़ते हैं।

खाने के बाद चाय का सेवन आपका पेट खराब कर सकता है। चाय का अधिक सेवन आंतों की गति पर असर डालता है। ज्यादा चाय पीने से आंतों में एंजाइम बनना बंद हो जाते हैं और कब्ज की परेशानी बढ़ने लगती है। चाय का सेवन करने से कोर्टिसोल या स्टेरॉइड हॉर्मोन बढ़ जाता है जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाता है। आइए जानते हैं कि खाने के बाद चाय का सेवन करने से सेहत पर कौन-कौन से साइड इफेक्ट देखने को मिलते हैं।

अनिद्रा की परेशानी बढ़ा सकता है चाय का सेवन: (Insomnia)

कुछ लोगों को हर एक घंटे में चाय पीने की आदत है। चाय पीने की ये आदत आपको अनिंद्रा की बीमारी का शिकार बना सकती है। अगर आप भी हर खाने के बाद चाय पीते हैं तो इस आदत को बदल लीजिए। कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि कैफीन के अधिक सेवन से अनिद्रा हो सकती है।

पेट के अल्सर की परेशानी हो सकती है: (Stomach Ulcer Problem)

खाने के बाद कैफीन का सेवन पेट के अल्सर को बढ़ा सकता है। खाने के बाद चाय का सेवन करने से आपके पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है जिससे पेट के अल्सर की परेशानी ज्यादा होती है। खाने के बाद चाय और कॉफी का सेवन करने से परहेज करें।

ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है: (Increases Blood Pressure)

अगर खाने के बाद चाय पीते हैं तो आपकी ये आदत ब्लड प्रेशर भी बढ़ा सकती है। खाने के बाद चाय पीने से दिल की धड़कन तेज होती है और दिल के रोगों का खतरा भी अधिक रहता है।

मुहांसों का कारण बनती है चाय: (Cause of acne)

दिन भर में हर खाने के बाद चाय का सेवन करने से बॉडी में हॉरमोंस असंतुलित हो जाते हैं, जिससे एक्ने और पिंपल जैसी समस्याएं हो सकती है।

पाचन बिगड़ सकता है: (Increase Digestive Problems)

खाने के बाद चाय का सेवन करने से पाचन संबंधी परेशानियां भी हो सकती है। खाने के बाद चाय गैस, एसिडिटी और बदहजमी का कारण बनती है। खाने के बाद कैफीन का सेवन सिर दर्द (Cause of Headache)को भी बढ़ा सकता है। अगर आप भी पाचन को ठीक रखना चाहते हैं तो खाने के बाद चाय का सेवन करने से परहेज करें।