हेल्दी और फिट शरीर के लिए पोषक तत्वों की बहुत आवश्यकता होती है, लेकिन आजकल के लाइफस्टाइल और खानपान में हम उन पोषक तत्वों से दूर होते जा रहे हैं, जिनकी हमारे शरीर को सच में बहुत जरूरत है। ऑफिस के काम की भागदौड़, नींद के लिए समय की कमी, बाहर का जंक फूड और तनाव आदि। ये सब मिलकर शरीर को धीरे-धीरे अंदर से कमजोर कर रहे हैं, जिसके चलते थकान, बार-बार सिरदर्द, काम पर फोकस की कमी, भूलने की बीमारी के साथ-साथ कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही हैं। लेकिन, बहुत ही लोग जानते हैं कि इनके पीछे विटामिन बी12 की कमी होती है। दरअसल, विटामिन बी12 खून के निर्माण से लेकर मस्तिष्क की कार्यप्रणाली और तंत्रिका तंत्र के स्वास्थ्य तक हर चीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद, रेजिडेंट डॉक्टर, डॉ. मनीष जैन ने बताया कि विटामिन बी12 शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। हालांकि, बहुत से लोग विटामिन बी12 की पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स का सेवन भी करते हैं, लेकिन हर किसी के लिए बाजार में मिलने वाले महंगे सप्लीमेंट्स पर निर्भर रहना संभव नहीं है और यह लंबे समय तक टिकाऊ समाधान नहीं है। ऐसे में विटामिन बी12 को खाने और घरेलू सामग्रियों के सही इस्तेमाल से पूरा किया जा सकता है।
दही
दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है, शरीर को ठंडक पहुंचाती है और इसमें पहले से ही थोड़ी मात्रा में विटामिन बी12 होता है, लेकिन अगर इसमें कुछ खास चीजें मिला दें, तो यह साधारण दही ‘बी12 पावर बूस्टर’ बन सकती है। चलिए आपको बताते हैं विटामिन बी12 को पूरा करने के लिए दही के साथ क्या मिलाकर खाना चाहिए।
भुने हुए सफेद तिल
सफेद तिल विटामिन बी कॉम्प्लेक्स से भरपूर होते हैं। इनमें स्वस्थ वसा, खनिज, जिंक, सेलेनियम आदि होते हैं, जो न केवल खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि शरीर में विटामिन बी12 के बेहतर अवशोषण में भी मदद करते हैं। एक चम्मच भुने हुए तिल को दही में मिलाकर खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है, हड्डियां मजबूत रहती हैं और दिन भर एनर्जी मिलती है।
मेथी दाना
मेथी के दाने छोटे होते हैं, लेकिन ये बहुत गुणकारी होते हैं। ये आयरन, फाइबर और विटामिन बी से भरपूर होते हैं। अगर आप मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगोकर सुबह दही में मिलाकर खाते हैं, तो शरीर पोषक तत्वों को तेजी से अवशोषित करता है और प्राकृतिक रूप से विटामिन बी12 का लेवल बढ़ाता है। इससे कब्ज से भी राहत मिलती है।
अगर, आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं और इससे राहत पाना चाहते हैं तो योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा बताए गए 3 योगासन करना इस समस्या से बहुत जल्दी राहत दिला सकते हैं।