Vitamin B12: शरीर के लिए विटामिन्स की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसमें ही विटामिन बी12 भी एक ऐसा विटामिन है जो शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है। विटामिन बी12 लाल रक्त कोशिकाओं और डीएनए के निर्माण में मदद करता है। यह मस्तिष्क और तंत्रिका कोशिकाओं के विकास और कामकाज में भी अहम भूमिका निभाता है। विटामिन बी12 को कोबालामिन के नाम से भी जाना जाता है। डायटीशियन डॉ. अदिति शर्मा ने विटामिन बी12 ने बताया कि विटामिन B12 नर्वस सिस्टम को हेल्दी रखने और एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही इससे हड्डियों की मजबूती भी बढ़ती है।

विटामिन B12 की कमी के लक्षण

  • कमजोरी और थकान होना
  • सांस फूलना और चक्कर आना
  • त्वचा का पीला पड़ना
  • याददाश्त कमजोर होना
  • हाथ-पैरों में झुनझुनी
  • मांसपेशियों में कमजोरी

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिसर्च के अनुसार, 2019 की एक रिसर्च के मुताबिक विटामिन बी 12 तनाव संबंधी समस्या और मूड स्विंग को बेहतर बनाने में असरदार होता है। इसके अलावा आंखों में बढ़ने वाली मेक्यूलर डीजनरेशन की समस्या में भी मददगार होता है।

रेड ब्लड सेल्स तेजी से बढ़ेंगे

विटामिन बी 12 लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन के लिए बहुत ही आवश्यक है। इससे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर सही बना रहता है और शारीरिक क्रिया सही बनी रहती है। एक्सपर्ट के अनुसार, विटामिन बी12 की कमी से खून की मात्रा कम होने लगती है। जिसके चलते एनीमिया की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। इसकी कमी से शरीर कमजोर और थका हुआ महसूस करता है। ऐसी स्थिति में विटामिन बी12 युक्त फूड्स का सेवन करना बहुत ही जरूरी है।

विटामिन B12 की पूर्ति के लिए खाएं ये चीजें

अगर, आप मांसाहारी हैं तो अंडे का सेवन विटामिन बी12 की कमी को दूर कर सकता है। खासतौर पर अंडे की जर्दी में B12 अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा मांस और चिकन का सेवन करने से भी विटामिन बी 12 की कमी को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा शाकाहारी लोग डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही, चीज और पनीर का सेवन कर सकते हैं। डेयरी प्रोडक्ट्स में विटामिन बी 12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

यूके नेशनल हेल्थ सर्विस की रिपोर्ट के अनुसार, 19 से 64 साल की उम्र के लोगों को प्रतिदिन लगभग 1.5 माइक्रोग्राम विटामिन बी12 की आवश्यकता होती है। डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड या डीएनए सभी कोशिकाओं में जेनेटिक पदार्थ है और इसे बनाने के लिए विटामिन बी12 की जरूरत होती है।

वहीं, डायटिशियन सनाह गिल ने बताया कि मौसंबी के सेवन से वजन कम करने से लेकर कई बीमारियों से बचाव भी होता है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है, फैट बर्निंग बढ़ाता है और मेटाबॉलिज्म तेज करता है।