पेट का फूलना हर किसी को भद्दा लगता है। मोटापा बढ़ने की सबसे बड़ी निशानी पेट की चर्बी है। लेकिन आप जिसे पेट की चर्बी समझ रहे हैं वो पेट की सूजन तो नहीं है। पेट की सूजन कभी-कभी होती है जो अपने आप ठीक भी हो जाती है। लेकिन पेट की चर्बी सख्त होती है जो लम्बे समय तक पेट पर रहती है। पेट फूलना एक आम बीमारी है जो अक्सर खान-पान की गड़बढ़ी से हो जाती है। खाने में तला,भुना मसालेदार खाना खाने से हमें पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
ये परेशानी कभी-कभी होती है जो बॉडी को एक्टिव रखने से और कुछ देसी नुस्खों का सेवन करने से अपने आप ठीक भी हो जाती है। कभी-कभी पेट फूलना या फिर पेट में सूजन आना आम परेशानी है लेकिन अक्सर आपको ये परेशानी रहे तो आपको तुरंत सतर्क होने की जरूरत है।
पाचन तंत्र में खराबी होने के कारण पेट में सूजन की समस्या हो सकती है। जब भोजन को साथ ले जाने वाली मांसपेशियां ठीक से काम नहीं करती तो छोटी आंत में गैस बनने लगती है जिससे पेट में गैस बनने लगती है। पेट में सूजन की परेशानी लगातार रहे तो सबसे पहले आप अपने खान-पान में बदलाव करें। डाइट में कुछ फूड्स का सेवन करने से इस परेशानी को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि पेट फूलने की परेशानी का उपचार कैसे करें।
पेट फूलने से परेशान हैं तो हल्दी का सेवन करें:
अक्सर पेट में सूजन रहती है तो हल्दी का सेवन करें। हल्दी का सेवन आप खाने में और दूध के साथ कर सकते हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन सूजन के लक्षणों को कम करता है। इसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है और पेट की सूजन कम होती है।
संतरे का सेवन करें:
पेट की सूजन को कम करना चाहते हैं तो संतरे का सेवन करें। विटामिन सी से भरपूर संतरा इम्युनिटी को मजबूत करता है और पेट की सूजन और गैस से निजात दिलाता है। संतरे में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट सूजन को कम करते हैं।
तुलसी का अर्क लें:
तुलसी के पत्तों का अर्क पेट की सूजन को दूर करने में असरदार साबित होता है। इस अर्क का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है और पेट की हेल्थ भी दुरुस्त रहती है। तुलसी के पत्ते पेट से जुड़ी समस्याएं दूर करने में असरदार साबित होते हैं। गैस्ट्राइटिस की समस्या से निजात पाने के लिए तुलसी का अर्क बेहद फायदेमंद है।
अदरक का पानी पीएं:
अदरक का सेवन सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है। पाचन को दुरस्त रखने में असरक का इस्तेमाल बेहद उपयोगी है। अदरक का इस्तेमाल अगर उसे उबालकर उसका अर्क निकाल कर किया जाए तो पेट की सूजन से निजात पाई जा सकती है। रोजाना सुबह अदरक का जूस पीने से पेट की सूजन कम हो सकती है।
