सर्दियों के मौसम में कई स्वास्थ्य समस्याएं लोगों को परेशान कर रही हैं। ऐसे में हेल्थ की देखरेख करना बहुत ही आवश्यक होती है, क्योंकि इस मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, कुछ प्राकृतिक और आयुर्वेदिक तरीकों का उपयोग सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। सर्दियों के मौसम में बीमारियों से बचाने के लिए तुलसी बहुत ही कारगर साबित होती है। तुलसी में कई औषधीय गुण छुपे हुए हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। हिंदू धर्म में तुलसी का एक विशेष स्थान है। तुलसी को देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। इसलिए दिन की शुरुआत तुलसी के पौधे की पूजा से होती है। इसके अलावा यह पौधा एक बेहतरीन औषधि के रूप में भी काम करता है। कंसल्टेंट डायटीशियन और सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर कनिका मल्होत्रा ने तुलसी के फायदे बताए हैं।

कनिका मल्होत्रा ने मुताबिक, सर्दियों के मौसम में आमतौर पर सर्दी, खांसी और इम्यूनिटी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तुलसी का सेवन करने से सांस से संबंधित बीमारियों का इलाज होता है। इसके साथ ही इम्यूनिटी को बूस्ट होती है और शरीर को एनर्जी मिलती है। तुलसी का सेवन करना सेहत को कई तरह से फायदे पहुंचाता है।

इम्यूनिटी बूस्ट

तुलसी की पत्तियों में विटामिन सी और जिंक भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए तुलसी प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करती है। सर्दियों में सर्दी-जुकाम और गले में खराश जैसी समस्याओं से बचाव होता है।

सर्दी-खांसी से राहत

तुलसी का सेवन करने से कफ और बलगम कम होता है। इसके एंटीबायोटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गले की खराश और खांसी को ठीक करने में कारगर हैं। अगर आप रोजाना तुलसी का सेवन करते हैं तो आपको खांसी और सर्दी से राहत मिल सकती है।

पाचन में सुधार

तुलसी की पत्तियां पाचन तंत्र को मजबूत बनाती हैं। सर्दियों के दौरान कई लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में तुलसी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

तनाव कम करने में असरदार

तुलसी को प्राकृतिक अवसाद रोधी माना जाता है। इसके उपयोग से सर्दियों के दौरान होने वाले मौसमी संक्रमण या तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है।

हार्ट के लिए लाभकारी

तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है। इससे हार्ट की हेल्थ अच्छी होती है।

तुलसी के पत्ते का कैसे करें सेवन

तुलसी की चार ताजी पत्तियों को गर्म पानी में उबालें और रोज सुबह खाली पेट चाय की तरह पिएं। इसके अलावा तुलसी को शहद के साथ लेने से इसके फायदे बढ़ जाते हैं। तुलसी के पत्तों को सीधे भी चबाया जा सकता है।

वहीं, डायबिटीज के मरीजों के लिए चीनी का सेवन खतरनाक हो सकता है। अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि मिठास के लिए सफेद शुगर, ब्राउन शुगर और शहद किसका सेवन करना चाहिए?