आज के समय में खानपान से लेकर रोजमर्रा की चीजों में मिलावट पाई जाती है, जिनका ज्यादा और बेसमय सेवन करने से कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में एक चीज है जो पूरी तरह से शुद्ध और बिना मिलावट की होती है और वह नारियल है। नारियल बिना किसी मिलावट होने के साथ-साथ कई बीमारियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट तक सभी रोजाना एक नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। नारियल पानी जितना फायदेमंद होता है कच्चा नारियल भी सेहत के लिए उतना ही असरदार साबित होता है। नारियल एक ऐसा फल है जो ज्यादातर लोगों को पसंद भी आता है। सुबह खाली पेट कच्चा नारियल खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। नारियल में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपके पेट, बाल-स्किन से लेकर शुगर और पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके साथ ही नारियल दिल की सेहत के लिए भी लाभदायक होता है। नानावती मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में रजिस्टर्ड डायटीशियन एंड क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट, उषा किरण सिसोदिया ने नारियल के फायदे बताए हैं।

न्यूट्रिशनिस्ट, उषा किरण सिसोदिया ने बताया कि नारियल एक बेहतरीन और औषधीय गुणों से भरपूर फूड है। इसका सेवन नारियल के पानी के रूप में, नारियल के दूध के रूप में , कोकोनट ऑयल, चटनी और कई रूप में किया जाता है। यह सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा है। नारियल में फाइबर, लोहा, मैंगनीज और तांबा जैसे कई महत्वपूर्ण खनिज होते हैं। इनमें शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की शक्ति होती है। प्रतिदिन एक निश्चित मात्रा में नारियल का सेवन करने से कई लाभ होते हैं।

यह भी पढ़ें:- कब्ज में रामबाण है किशमिश वाला दूध, एनीमिया समेत इन 3 बीमारियों से मिल जाएगी निजात, जानिए कैसे

शुगर कंट्रोल

नारियल में प्राकृतिक हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में होती है। ये शरीर में इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाते हैं। नारियल में मौजूद फाइबर पाचन में सुधार करता है और ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। कई रिसर्च के अनुसार भी नारियल का तेल मधुमेह यानी डायबिटीज मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।

इम्यूनिटी बूस्ट

नारियल में लॉरिक एसिड होता है, जिसमें जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुण होते हैं। ये शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यूनिटी बूस्ट को मजबूत करने में भूमिका निभाते हैं। नारियल खाने से शरीर संक्रमण से सुरक्षित रहता है।

वजन कंट्रोल

नारियल में मध्यम श्रृंखला ट्राइग्लिसराइड्स (एमसीटी) होते हैं, जो जल्दी पच जाते हैं और शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करते हैं। इसके अलावा नारियल खाने से भूख भी कंट्रोल रहती है। इससे हमें अधिक खाने से बचने में मदद मिलेगी। यह विशेष रूप से पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है।

मस्तिष्क स्वास्थ्य

नारियल में मौजूद प्राकृतिक खनिज मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सुधार करते हैं। इससे याददाश्त बढ़ाने में मदद मिलती है। नारियल खाने से तनाव कम होता है और मानसिक शांति बढ़ती है।

पाचन

नारियल में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो उचित पाचन में मदद करता है। इससे कब्ज की समस्या कम हो जाती है। आंत का स्वास्थ्य बेहतर होता है और स्वस्थ बैक्टीरिया बढ़ते हैं।

त्वचा और बालों के लिए अच्छा

नारियल में मौजूद स्वस्थ वसा त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करती है। बालों में नारियल का तेल लगाने से रूखे बाल मुलायम हो जाते हैं। बालों का झड़ना कम हो जाता है और वे मजबूत हो जाते हैं। हालांकि, नारियल का सेवन सीमित मात्रा में करना सबसे अच्छा है। अधिक मात्रा में सेवन करने से कभी-कभी अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

नारियल को कैसे खाएं?

  • सुबह खाली पेट थोड़ा सा कच्चा नारियल खा सकते हैं।
  • कसा हुआ नारियल चावल के साथ मिलाकर खाया जा सकता है।
  • स्मूदी में कसा हुआ नारियल या नारियल पानी मिला सकते हैं।
  • चटनी के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

वहीं, उम्र के हिसाब से कोलेस्ट्रॉल का स्तर क्या होना चाहिए? क्योंकि, शरीर में जब कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है तो इसके कारण हार्ट से संबंधी बीमारी और हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।