शरीर में कई कारणों के चलते गांठ बन जाता है। कई गांठ का तो आपको पता भी नहीं चलता होगा, क्योंकि कई गांठ सूजन और बिना दर्द की होती हैं जो एक समय के बाद खुद से गायब हो जाती हैं। वहीं, कुछ गांठ ऐसी होती हैं जिसमें काफी ज्यादा दर्द होता है। शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ बनती है तो सबसे पहला डर कैंसर का आता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि शरीर में गांठ का मतलब कैंसर होने का खतरा है। आम भाषा में गांठ को लिपोमा कहा जाता है। हालांकि, शरीर में गांठ बीमारी से संक्रमित होती है, जो धीरे-धीरे करके बढ़ती है और आगे चलकर गंभीर बीमारी के रूप में उभर सकती है। ऐसे में शरीर से सारी गांठ को खत्म करने के लिए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और योग गुरु बाबा रामदेव ने उपाय बताया है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और योग गुरु बाबा रामदेव ने बताया कि आमतौर पर तीन तरह की गांठ होती हैं। बाबा रामदेव ने शरीर में गांठ को खत्म करने के लिए आयुर्वेदिक उपाय बताया है। जिसकी मदद से शरीर की गांठ खत्म हो जाएगा। इसका वीडियो बाबा रामदेव ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया हुआ है।

  • टीबी की गांठ
  • कैंसर की गांठ
  • बिनाइन ट्यूमर

इस वजह से भी बन सकती है शरीर में गांठ

शरीर में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, ओबेसिटी, कम फिजिकल एक्टिविटी और चोट आदि के कारण भी गांठ बन सकती है। जिसमें से कुछ गांठ ऐसी होती हैं, जो बेहद नरम होती है और इन्हें लिपोमा कहा जाता है। जो गांठ नरम होती हैं, उनसे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा नहीं होता है।

शरीर में गांठ क्यों बनती है?

शरीर का मेटाबॉलिज्म कम होने के कारण गांठ बन सकती है। दरअसल, मेटाबॉलिज्म कम होने से शरीर का फैट डिपोजिट हो रहा है, जिसके चलते गांठ चर्बी के फॉर्म में उभरती है। शरीर में किसी भी तरह की गांठ को लंबे समय तक बनने पर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि धीरे-धीरे ये गांठ गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है।

गांठ के इलाज का तरीका

शरीर में गांठ के इलाज का तरीका गांठ के प्रकार और उसके कारण पर निर्भर करता है। कुछ गांठें खुद से ठीक हो जाती हैं, जबकि अन्य के लिए चिकित्सा या सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है। इसके अलावा कुछ गांठों को आयुर्वेदिक उपचार से ठीक किया जा सकता है।

शरीर में गांठ का आयुर्वेदिक इलाज

बाबा रामदेव के अनुसार, आयुर्वेद में शरीर में होने वाली गाठों का इलाज मौजूद है। कुछ आसान उपायों की मदद से शरीर की गांठों को खत्म किया जा सकता है और किसी भी प्रकार की गंभीर बीमारी के होने से पहले बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि वृद्धिवाधिका वटी, कांचनार गुग्गुल और पुनर्नवादि मंडूर की दो-दो गोली दिन में तीन बार ले लें। इसके अलावा गोमूत्र अर्क सुबह खाली पेट पिएं। इसके साथ ही कपाल भारती ज्यादा करें ये करीब तीन महीने तक कर लें। इससे शरीर का सारी गांठें खत्म हो जाएगी।

इसके अलावा आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने भी शरीर में सारी गांठ को खत्म करने वाली हरी सब्जी के फायदे बताए हैं। जिसके सेवन से स्वास्थ्य को कई लाभ भी मिलेंगे।