आजकल मोटापा, हाई BP और डायबिटीज जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। मोटापे के साथ ही कई खतरनाक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। भारत में तो मोटापा तेजी से बढ़ रहा है मोटापे को लेकर मेडिकल जर्नल पत्रिका द लैंसेट द्वारा एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 2050 तक 25 साल से अधिक उम्र के करीब 450 मिलियन यानी 45 करोड़ लोग शिकार हो सकते हैं। हालांकि, मोटापा कंट्रोल करने के लिए कुछ लोग तरह तरह के डाइट प्लान फॉलो करते हैं तो कुछ खानपान ही बंद कर देते हैं। ऐसे स्थिति में शरीर में पोषण की कमी होने लगती है। ऐसे में आयुर्वेदिक टिप्स बेहद मददगार साबित होती है।

आयुर्वेद में कुछ ऐसी प्राकृतिक जड़ी-बूटियां बताई गई हैं, जो इन समस्याओं को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं। इनकी मदद से न केवल कैलोरी को बर्न किया जा सकता है, बल्कि वजन को मैनेज किया जा सकता है। त्रिफला, दालचीनी और एलोवेरा ऐसी ही 3 औषधियां हैं, जिनका नियमित सेवन करने से वजन कम होता है, ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है।

त्रिफला

जीवा आयुर्वेद के निदेशक डॉ प्रताप चौहान के मुताबिक, वजन कम करने में त्रिफला बहुत फायदेमंद हो सकता है। त्रिफला तीन जड़ी-बूटियों आंवला, हरड़ और बहेड़ा से मिलकर बना होता है। यह वेट लॉस, डाइजेशन और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है। त्रिफला का नियमित सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट होता है और फैट बर्न करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है। वजन कम करने के लिए 10 ग्राम त्रिफला पाउडर ब्रेकफास्ट से पहले और रात के खाने के बाद लेना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

दालचीनी

दालचीनी का सेवन करने से शुगर, हार्ट रोग, वजन घटाने और पाचन में सुधार होता है। रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के मुताबिक, चम्मच भर शहद में चुटकी भर दालचीनी को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। इसे गुनगुने पानी के साथ पिएं। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और वेट लॉस में भी मदद मिलती है।

एलोवेरा

एलोवेरा एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक औषधि है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल, वेट लॉस और डाइजेशन सुधारने में मदद करती है। एलोवेरा मेटाबॉलिज्म तेज करता है और वेट लॉस में मदद करता है। एलोवेरा जूस पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है और कब्ज की समस्या को दूर कर सकता है। ये ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है और हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। एलोवेरा का नियमित सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कम करने में भी मदद मिलती है।

इसके अलावा खाने के बाद इन 2 चीजों को तुरंत चबा लीजिए, पाचन तंत्र करने लगेगा तेजी से काम, सुबह उठते ही पेट की हो जाएगी सफाई।