शरीर में सूजन के कई कारण हो सकते हैं। शरीर में सूजन आने का मतलब है कि शरीर के किसी अंग में तरल पदार्थ जमा होना। इसे मेडिकल भाषा में एडिमा कहते हैं। यह शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है। अगर आप कुछ देर तक बैठे या खड़े रहते हैं तो आपके हाथ या पैर सूज सकते हैं। शरीर के अंग ज्यादा इस्तेमाल या चोट लगने से भी सूज सकते हैं। इसके अलावा इम्यून सिस्टम इंजरी, इंफेक्शन या फिर शरीर में किसी भी तरह की चोट लगने पर से भी सूजन हो सकती है। कई बार व्हाइट ब्लड सेल्स ऐसे केमिकल्स निकालते हैं, जो ब्लड वेसल्स में फैलने के कारण बनते हैं, जिसके चलते शरीर में सूजन, रेडनेस और दर्द होता है। इसके साथ ही ज्यादा समय तक सूजन के कारण गठिया, डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी बीमारियां होने की संभावना अधिक हो जाती है। हालांकि, इस समस्या को खानपान और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने से दूर किया जा सकता है।
बीटरूट (चुकंदर)
चुकंदर का सेवन करने से स्वास्थ्य को बहुत फायदे मिलते हैं। बीटरूट शरीर से गंदे टॉक्सिन्स बाहर निकालता है, जिससे सूजन कम होती है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, बीटालेन्स नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सूजन को कम करने में असरदार होते हैं। चुकंदर के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। बीटरूट शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ाता है, जिससे मसल्स टोंड और एक्टिव रहती हैं। इसमें फाइबर और नाइट्रेट्स होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म तेज कर वजन घटाने में मदद करते हैं।
नींबू
नींबू में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। नींबू लिवर को डिटॉक्स करता है और शरीर से अतिरिक्त पानी और टॉक्सिन्स बाहर निकालता है। शरीर में जरूरत से ज्यादा पानी जमा हो जाने से सूजन होती है। नींबू इस वाटर रिटेंशन को कम करता है। नींबू में मौजूद विटामिन C और साइट्रिक एसिड मेटाबॉलिज्म को तेज कर शरीर की चर्बी घटाते हैं।
शरीर में सूजन का कारण
- रोगाणु या वायरस
- चोट या कट
- तनाव
- इंफेक्शन
- मोटापा
खीरा
खीरा शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। खीरा 95 प्रतिशत पानी से भरपूर होता है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है और सूजन कम होती है। खीरे में डायूरेटिक गुण होते हैं, जो शरीर से अतिरिक्त सोडियम और पानी बाहर निकालते हैं। इसमें सिलिका नामक तत्व होता है, जो स्किन और मसल्स को टाइट करता है, जिससे शरीर टोंड दिखता है। इसमें लो कैलोरी और हाई फाइबर पेट साफ रखने में मदद करता है और मोटापा घटाने में सहायक है।
फॉस्टिंग शुगर 300mg/dl से हमेशा ज्यादा रहता है तो रात के खाने में ये फूड खाएं, खाली पेट शुगर हो जाएगी नॉर्मल, डिनर डाइट की जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।