खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते शरीर में कई बीमारियां घर कर रही हैं, जिसमें पाचन से लेकर शुगर बहुत ही आम हो गया है। पाचन और हाई ब्लड शुगर तेजी से लोगों को प्रभावित कर रहा है। इससे कामकाज तो प्रभावित होता ही है, बल्कि धीरे-धीरे शरीर भी कमजोर होने लगता है। ऐसे में सेहत को ध्यान में रखने हुए खानपान बहुत ही आवश्यक है, जो सेहत का फायदा पहुंचाए और शरीर भी एक्टिव और फिट रहे। हेल्दी और स्वस्थ शरीर के लिए शकरकंद किसी सुपरफूड से कम नहीं है। इसका सेवन करने से पाचन से लेकर ब्लड शुगर तक कंट्रोल में रहता है।

शकरकंद के पोषक तत्व

शकरकंद का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इनमें पानी, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, खनिज और आवश्यक विटामिन होते हैं, जिनमें ए, बी6, सी, पोटेशियम, मैंगनीज और ई शामिल हैं। इसके साथ ही शकरकंद में बीटा कैरोटीन, क्लोरोजेनिक एसिड, एंथोसायनिन और कूमारिन जैसे लाभकारी पौधे यौगिक भी होते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। इससे कई बीमारियों से भी बचाव होता है।

पाचन के लिए बहुत अच्छा

शकरकंद में फाइबर हाई मात्रा में होता है, जो पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है। इनमें पेक्टिन जैसे घुलनशील फाइबर (15-23%) और सेल्यूलोज और लिग्निन जैसे अघुलनशील फाइबर (77-85%) दोनों होते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बड़ी बीमारियों से बचने के लिए रोजाना 21-38 ग्राम फाइबर लेने की सलाह देते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद

शकरकंद में मौजूद विटामिन बी6 शरीर में होमोसिस्टीन के लेवल को कम करके हार्ट की हेल्थ को बढ़ावा देता है, जिसे दिल के दौरे से जोड़ा गया है। इसके अलावा इनमें मौजूद पोटैशियम की मात्रा रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।

शुगर कंट्रोल करने में असरदार

शकरकंद मीडियम से हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स 44 से 96 तक के साथ ब्लड शुगर के लेवल को बनाए रखने में मदद करती हैं। इसमें मौजूद मैंगनीज सामग्री कार्बोहाइड्रेट चयापचय यानी मेटाबॉलिज्म में सहायता करती है, जिससे शुगर के लेवल को कंट्रोल करने और स्पाइक्स को रोकने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी बूस्टर

शकरकंद अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिकों जैसे एंथोसायनाइड्स और कोलीन के जरीर प्रतिरक्षा यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकती है। इसमें मौजूद आयरन तनाव प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करने, लाल और सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाने और इम्यून कार्य को कंट्रोल करने में मदद करता है।

खाने के बाद इन 2 चीजों को तुरंत चबा लीजिए, पाचन तंत्र करने लगेगा तेजी से काम, सुबह उठते ही पेट की हो जाएगी सफाई। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक