बढ़ते वज़न से परेशान लोग सबसे पहले अपनी डाइट पर कंट्रोल करें। डाइट में कम कैलोरी और कम वसा वाले फूड्स का सेवन वजन को कम करने में असरदार साबित होता है। कम वसा और कम कैलोरी वाले फूड्स की बात की जाए तो फल बेस्ट ऑप्शन हैं। फलों में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो अच्छी सेहत के लिए जरूरी होते हैं। फलों का ज्यादा सेवन करने से क्रॉनिक बीमारियों का जोखिम कम होता है। लगभग अधिकांश फलों में प्राकृतिक रूप से कैलोरी कम होती है, इसलिए ये वजन घटाने के लिए बेहतरीन होते हैं। दुनिया में लगभग 2000 तरह के फल हैं, जिनमें हर फल के अपने खास पोषक तत्व है जो सेहत के लिए फायदेमंद है।

अमरूद एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। अक्सर हम लोग अमरूद का सेवन नमक लगाकर या मसाला लगाकर चाट के रूप में करते हैं। आप जानते हैं कि खाने में कुरकुरा और स्वाद मे भरपूर अमरूद का सेवन आपका वजन कम करने में काफी मदद करता है। अब सवाल ये उठता है कि अमरूद कैसे वजन घटाने के लिए अच्छा है? आइए जानते हैं कि अमरूद का सेवन करने से कैसे वजन कम होता है और इससे बॉडी को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

क्या अमरूद वजन घटाने के लिए अच्छा है?

वजन घटाने के लिए अमरूद एक बेहतरीन विकल्प है। अमरूद एक पेट भरने वाला, कम कैलोरी वाला फल है जिसमें केवल 37-55 कैलोरी होती है। इसके अलावा इनमें प्रचुर मात्रा में विटामिन और खनिज भी शामिल होते हैं। इस फल का सेवन करने से बॉडी में किसी भी तरह के पोषक तत्व की कमी नहीं होती।

अमरूद प्रोटीन से भरपूर फलों में से एक है। प्रोटीन और फाइबर दोनों को पचने में अधिक समय लगता है। इसका सेवन करने से पेट लम्बे समय तक भरा रहता है। फाइबर से भरपूर अमरूद का सेवन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। अमरूद में फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन को दुरुस्त करता है। 100 ग्राम अमरूद में 5.4 ग्राम फाइबर होता है। इसके अलावा हरे अमरूद में सेब,संतरे या अंगूर जैसे अन्य फलों की तुलना में बहुत कम चीनी होती है। वजन कम करने की सबसे अच्छी रणनीति कुल मिलाकर कम कैलोरी का सेवन करना और अपनी दैनिक शारीरिक गतिविधि को बढ़ाना है। वजन घटाने के लिए अमरूद का सेवन सुबह के नाश्ते में ,दोपहर के खाने में और शाम के नाश्ते में कर सकते हैं। इसे खाने के बाद पेट लम्बे समय तक भरा रहेगा।

अमरूद कैसे शुगर को कंट्रोल करता है

अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है जो वजन को कम करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर तक कंट्रोल रहता है। यह फल डायबिटीज के मरीजों और वजन कंट्रोल करने वाले लगों के लिए बेहद उपयुक्त है। अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और फाइबर भरपूर होता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए उपयोगी बनाता है।

हॉर्मोनल डिस्बेलेंस में है असरदार

हार्मोनल डिस्बेलेंस की समस्या का उपचार करने में ये फल फायदेमंद है।

कोलेस्ट्रॉल को करता है कंट्रोल

शोधकर्ताओं ने पाया कि अमरूद का सेवन ना सिर्फ ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है बल्कि कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करता है। यह फल लिपोप्रोटीन या अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है और दिल की सेहत को दुरुस्त करता है। अमरूद मैंगनीज का भी एक अच्छा स्रोत है, जो हमारी डाइट से शरीर को अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों के अवशोषण में सहायता करता है।
एक अध्ययन के अनुसार,अमरूद की पत्तियों का अर्क हृदय रोग के जोखिम को कम करता है।

तनाव कम करता है और बॉडी को एनर्जी देता है

अमरूद में मौजूद मैग्नीशियम शरीर की मांसपेशियों और नर्वस को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा अमरूद का सेवन तनाव को कम करता है और बॉडी को एनर्जी देता है।