जब हम खाना खाते हैं तो हमारे शरीर में कार्बोहाइड्रेट ग्लूकोज में टूट जाते हैं, जो रक्त में शुगर के रूप में जाने जाते हैं और यह ही शरीर की एनर्जी का स्रोत बनता है, लेकिन जब शरीर में शुगर की मात्रा हाई हो जाए तो डायबिटीज का कारण बन जाती है। हालांकि, शरीर में कई कारणों से डायबिटीज का जोखिम बढ़ जाता है और एक बार जब शरीर डायबिटीज का शिकार हो जाता है तो इसे कंट्रोल करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा शुगर के चलते कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में इसे कंट्रोल करने के दवा, इंसुलिन और कई नुस्खों की मदद ली जाती है। इन सब के अलावा शुगर को कंट्रोल करने के लिए कुछ सुपरफूड भी हैं, जिनकी मदद से शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।
करौंदा के पोषक तत्व
करौंदा एक खट्टा-मीठा सुपरफूड है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। करौंदा में कार्बोहाइड्रेट, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, शुगर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन सी और कई अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो इसे सेहत के लिए लाभकारी बनाते हैं।
साल 2015 में की गई एक स्टडी के मुताबिक, करौंदे का अर्क मधुमेह रोगियों के लिए किसी दवा की तरह ही असर करता है। नियमित रूप से इसके सेवन से हाई ब्लड शुगर के लेवल को तेजी से कंट्रोल किया जा सकता है। करौंदे में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने वाली ये गतिविधि फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक यौगिकों जैसे पोषक तत्वों की उपस्थिति के कारण है। चलिए आपको बताते हैं करौंदा डायबिटीज को कंट्रोल करने में कैसे मदद करता है और इसे आहार में शामिल करने का तरीका क्या है।
ब्लड शुगर कंट्रोल
शुगर के मरीजों के लिए करौंदा बहुत ही फायदेमंद होता है। करौंदे में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने नहीं देता। इसमें मौजूद फाइबर ग्लूकोज के अब्जॉर्प्शन को धीमा करता है, जिससे इंसुलिन का स्तर संतुलित रहता है।
वजन कम करने में मददगार
करौंदा वजन कम करने के लिए भी लाभकारी होता है। डायबिटीज में ओवरवेट होना एक बड़ी समस्या है, लेकिन करौंदा कम कैलोरी और हाई फाइबर वाला फल है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और अनहेल्दी क्रेविंग को कम करता है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
हार्ट से संबंधी समस्याओं के लिए करौंदा बहुत फायदेमंद होता है। डायबिटीज में कोलेस्ट्रॉल और हाई BP का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन करौंदा दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसमें पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक हैं।
वहीं, जर्नल ऑफ अफेक्टिव डिसऑर्डर्स में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, खराब लाइफस्टाइल के कारण तनाव होता है और इससे मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है।