जौ एक अद्भुत और वर्सेटाइल अनाज है जिसका सेवन हम रोटी, सूप, स्टू और हेल्दी फूड प्रोडक्ट बनाने में करते हैं। बिस्कुट, ब्रेड, जौ का पानी,जौ की चाय, जौ का आटा, शोरबा के रूप में भी जौ का सेवन किया जाता है।  इसका सेवन एल्कोहलिक ड्रिंक बीयर बनाने में भी किया जाता है। यह एक अनाज है जो पश्चिमी एशिया और पूर्वोत्तर अफ्रीका के पूरे क्षेत्र में उगता है। जौ का सेवन खासतौर पर रोटी बनाने के लिए किया जाता है। जौ का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ बिमल झांजर के मुताबिक अगर जौ का सेवन उसका पानी बनाकर किया जाए तो डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और मोटापा जैसी क्रॉनिक बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। गर्मी में जौ के आटे को पानी में घोल कर पिया जाए तो गर्मी में होने वाली कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। विटामिन, सॉल्युबल फाइबर, इनसोल्युबल फाइबर,सोडियम से भरपूर ये अनाज पोषक तत्वों का खजाना है।

100 ग्राम जौ का पानी अगर रोजाना पिया जाए तो बॉडी को सिर्फ 350 कैलोरी, 74 ग्राम कार्बोहाइड्रेट,10 ग्राम फाइबर,11 ग्राम प्रोटीन, सोडियम 4mg,कैल्शियम और पोटैशियम भी इसमें भरपूर मौजूद है। पोषक तत्वों से भरपूर इस पानी का अगर रोज सेवन किया जाए तो कई क्रॉनिक बीमारियों को काबू में रखा जा सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि जौ का पानी पीने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

कोलेस्ट्रॉल करता है कंट्रोल

जौ का सेवन अगर उसका पानी बनाकर रोजाना किया जाए तो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है और दिल के रोगों से बचाव किया जा सकता है। जौ में मौजूद रसायन LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) को कंट्रोल करने और दिल को हेल्दी रखने में बेहद असरदार साबित होता है। जौ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करता हैं।

वजन करता है कंट्रोल

जौ डाइटरी फाइबर का एक समृद्ध स्रोत है जो पाचन और मेटाबॉलिज्म को संतुलित रख सकता है। इसका सेवन करने से पेट लम्बे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख कम लगती है। जौ का पानी वजन घटाने में मदद कर सकता है क्योंकि यह धीरे-धीरे पचता है। बहुत अधिक कैलोरी और बहुत कम वसा का जौ का पानी बॉडी को हाइड्रेट करता है।

पाचन में करता है सुधार

आयुर्वेद में जौ के पानी का सेवन पेट से जुड़ी बीमारियों का इलाज करने में किया जाता है। जौ का पानी एक ऐसा ड्रिंक है जो पेट और आंतों की समस्याओं का इलाज करने में मदद करता है। इसे पाचन को बेहतर बनाने वाला टॉनिक माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट के लिए अमृत है। जौ का पानी पेट में मौजूद बैक्टीरॉयड नामक एक खास हानिकारक बैक्टीरिया को मारने में भी मदद करता है। इसका सेवन करने से कब्ज से निजात मिलती है और आंतों की सेहत भी दुरुस्त रहती है।

ब्लड शुगर करता है कंट्रोल

जौ के पानी का सेवन करने से ब्लड में शुगर का स्तर नॉर्मल रहता है। इस अनाज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम है जो शुगर को कंट्रोल करता है। फाइबर से भरपूर इस अनाज का पानी ब्लड शुगर को नॉर्मल रखने में मदद करता है।