सेहतमंद रहना चाहते हैं तो डाइट में फ्रूट का सेवन करें। अच्छी सेहत के लिए बैलेंस डाइट में फ्रूट का सेवन करना जरूरी है। जो लोग रोजाना फ्रूट खाते हैं वो हेल्दी रहते हैं। फलों का सेवन करने से शरीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। फलों का सेवन स्नैक्स के तौर पर किया जा सकता है। सभी फलों में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो अच्छी सेहत के लिए जरूरी है।

रोजाना फल खाने से दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर, टाइप- 2 डायबिटीज होने का खतरा कम होता है। फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन कुछ फलों का सेवन उनके बीज के साथ करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। न्यूट्रिएंट्स से भरपूर फ्रूट्स का सेवन अगर सही तरीके से नहीं किया जाए तो बॉडी को नुकसान पहुंच सकता है। खुबानी, चेरी, आलूबुखारा, और आड़ू जैसे फ्रूट्स के बीज में एमिग्डालिन नामक एक यौगिक होता है, जो हाइड्रोजन साइनाइड में टूट जाता है। द फ़ूड सेफ्टी हैज़र्ड गाइडबुक के अनुसार हाइड्रोजन साइनाइड मुख्य रूप से एक जहर है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के डेटाबेस के मुताबिक कुछ फलों में मौजूद हाइड्रोजन साइनाइड सेहत को नुकसान देता है इसलिए उन्हें खाने से परहेज करें। आइए जानते हैं कि फलों का सेवन उनके बीज के साथ करने से सेहत को कौन-कौन से नुकसान पहुंच सकते हैं।

सेब के बीज नहीं खाएं:

सेब सेहत के लिए बेहद उपयोगी फल है इस फल का सेवन उसके बीज के साथ नहीं करना चाहिए। सेब के बीजों में साइनाइड होता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचाता है। सेब का सेवन उसके बीजों को निकाल कर करना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। सेब के बीज खाने से चक्कर आना, सिरदर्द, पेट में दर्द, उल्टी और कमजोरी महसूस हो सकती है। 200 सेबों का बीज खाने से शरीर में जहर पैदा हो सकता है।

चेरी के गुठली से परहेज करें:

चेरी एक ऐसा फ्रूट है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। चेरी का इस्तेमाल हमेशा उसके बीज को निकाल कर करें। चेरी के बीज आपको बीमार बना सकते हैं। चेरी की गुठली आपका पाचन बिगाड़ सकती है।

आडू और आलुबुखारा के बीज निकालकर खाएं:

आडू और आलुबुखारा के बीजों को निकालकर ही उनका सेवन करें। आडू और आलुबुखारा के बीज में हाइड्रोजन साइनाइड होता है जो बॉडी के लिए बेहद हानिकारक होता है।

खुबानी का इस्तेमाल बिना गुठरी के करें:

खुबानी के बीजों को भी बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। सेब, आडू और आलुबुखारा की गुठली की तरह ही खुबानी के बीजों में भी जहर होता है जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।