सेब एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए अमृत है। ये फल सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। खासतौर पर ये उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें कब्ज की शिकायत है। सेब में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह का फाइबर मौजूद हैं जो मल को सॉफ्ट करता है और कब्ज को दूर करता है। अघुलनशील फाइबर आंतों में मूवमेंट को बढ़ाता है और नियमित कब्ज़ को रोकता है। सेब में मौजूद पॉलीफेनॉल्स सूजन को कम करता हैं और आंतों की परत को सुरक्षित रखता हैं। यह पेट में जलन या हल्की ऐंठन को कम करने में मदद करता है और पाचन को दुरुस्त करता है। यह पेट की एसिडिटी या संवेदनशील पेट वालों के लिए भी उपयुक्त होता है।

आयुर्वेदिक और युनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया कुछ फल पाचन के लिए अमृत सबित होते है। सेब में पेक्टिन नामक एक प्रकार का फाइबर पाया जाता है, जो आपकी आंतों के माइक्रोबायोम में प्रीबायोटिक की तरह काम करता है। सेब हेल्दी गट की कुंजी है। सेब में मौजूद पेक्टिन बड़ी आंत तक पहुंच जाता है और आंत में मौजूद गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है जिससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि सेब आंतों के माइक्रोबायोटा में सकारात्मक बदलाव लाकर मोटापा, टाइप 2 डायबिटीज, दिल की बीमारियां और कैंसर जैसी क्रोनिक बीमारियों से बचाव करने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कि पाचन को ठीक करने के लिए सेब का सेवन कैसे करें।

छिलके के साथ खाएं सेब

छिलके के साथ ताजे सेब के टुकड़े खाने से अधिकतम फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। छिलके में पॉलीफेनॉल्स होते हैं जो पेट और आंतों की सूजन कम करने में मदद करते हैं और पाचन तंत्र में जलन को घटाते हैं। हालांकि जिन लोगों का पाचन सेंसिटीव होता है उनके लिए सेब का छिलका हटाकर खाना बेहतर हो सकता है।

 स्टीव सेब (Stewed Apples) पचाना होगा आसान

सेब को बेक या स्टीव करने से यह नरम हो जाता है और पचाना आसान हो जाता है। इससे पेक्टिन और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे लाभकारी तत्व निकलते हैं, जो सूजन को कम करने और पेट की परत की हिफाजत करने में मदद करते हैं। इसमें थोड़ी दालचीनी मिलाने से पाचन बेहतर होता है और असुविधा कम होती है।

सेब की स्मूदी (Smoothie) लें

सेब को पानी या दही के साथ स्मूदी में मिलाकर खाना फायदेमंद होता है। इस तरह खाने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और गट में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं।  इस तरह से सेब का सेवन गट हेल्थ में सुधार करता है। अगर आपको पेट भारी लगे तो आप फाइबर रिच सेब का सेवन करें। ये आंतों की नियमित क्रियाओं को सामान्य रखने में मदद करता है।

सेब का जूस (Apple Juice) पिएं

ताजे सेब का जूस थोड़ी मात्रा में पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और पोषक तत्व मिलते हैं। इस तरह सेब का सेवन करने से पेट पर बोझ नहीं पड़ता। आपको बता दें कि कमर्शियल जूस जिनमें अतिरिक्त शुगर होती है, उसका सेवन करने से बचना चाहिए,क्योंकि ये पेट की परेशानी बढ़ा सकते हैं।

दलते मौसम ने बच्चे को बना दिया है सर्दी-खांसी का शिकार, इन 4 घरेलू उपायों को अपनाएं, बिना ज़हरीले Cough Syrup के तुरंत मिलेगी राहत। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।