बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर लंदन से इंडिया वापस आ गई हैं। साल भर बाहर रहने के बाद सोनम को अपने परिवार की याद आई जिसके बाद सोनम के पति आनंद आहूजा ने उनकी फ्लाइट टिकट बुक करवा कर उन्हें मुंबई रवाना कर दिया। सोनम के पति ने उन्हें एयरपोर्ट छोड़ा वहीं मुंबई लैंड करते ही एयरपोर्ट पर पापा अनिल कपूर सामने आ गए।

अनिल कपूर को देखते ही सोनम कपूर दूर से ही ‘पापा-पापा’ कह कर बुलाने लगीं। सोनम जब अनिल कपूर के करीब पहुंची तो उन्होंने बेटी को गले लगाया। मंगलवार रात इंडिया पहुंचीं सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से स्टोरी भी पोस्ट की। सोनम ने अपनी स्टोरी में बताया कि पति आनंद आहूजा ने उन्हें एयरपोर्ट तक ड्रॉप किया था।

वहीं सोनम ने एक और तस्वीर शेयर की जिसमें वह फ्लाइट में बैठी दिखाई दीं, कैप्शन में सोनम ने लिखा- होम कमिंग। तस्वीरों में सोनम सारे कोविड-19 प्रोटोकोल्स फॉलो करती दिख रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

इधर सोनम को इंडिया आए दो दिन भी नहीं बीते कि आनंद आहूजा पत्नी सोनम को मिस करने लगे हैं। आनंद आहूजा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा- ऑलरेडी मिस यू। सोनम ने भी जवाब में कहा- आई मिस यू सो मच।

सोनम अपने स्टाइल सेंस के लिए यूथ में पॉपुलर हैं ऐसे में इस बार जब एक्ट्रेस एयरपोर्ट पहुंचीं, तब सोनम काफी कूल लुक में दिखाई दीं। फैशनेबल सोनम ने ब्लू ड्रेस के साथ जैकिट पहनी हुई थी और फेस मास्क लगाया हुआ था।

बताते चलें, सोनम कपूर साल 2020 से लंदन में हैं। पेंडेमिक के चलते सोनम भारत के लिए ट्रेवल नहीं कर पाईं। ऐसे में साल भर सोनम अपने मम्मी पापा (अनिल कपूर- सुनीता कपूर) और भाई बहन (हर्षवर्धन-रिया कपूर) से नहीं मिल पाई थीं। ऐसे में अब सोनम को परिवार की याद आईं और वह सीधा मुंबई अपनी फैमिली के पास आ गईं।