तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर पर फिदा थीं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा करते हुए अपने दिल की बात कही है। मुनमुन दत्ता ने बताया कि शोएब अख्तर को वह काफी पसंद करती थीं और वो उनका क्रश भी थे।
एक वेब पोर्टल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक मुनमुन दत्ता, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को अपना फेवरेट क्रिकेटर मानती थीं। मुनमुन, शोएब अख्तर की पर्सनैलिटी से बहुत ज्यादा प्यार करती थीं, बल्कि वो शोएब अख्तर पर पूरी तरह से फिदा थीं। बता दें कि मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर ही 33 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
हम सब बाराती से मुनमुन दत्ता ने किया था डेब्यू: साल 2004 में आए शो हम सब बाराती से एक्टिंग में डेब्यू करने वालीं मुनमुन दत्ता को तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल से घर-घर में पहचाना जाने लगा। तारक मेहता…में मुनमुन दत्ता बबीता का किरदार निभाती हैं। मुनमुन दत्ता 12 सालों से तारक मेहता…की टीम के साथ जुड़ी हुई हैं। शो में जेठालाल और बबीता की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों के बीच दिखाए जाने वाले लव एंगल को देखना दर्शकों को काफी पसंद है।
तारक मेहता… में बबीता विवाहित हैं उसके बावजूद जेठालाल उनसे काफी मोहब्बत करता है। बबीता भी जेठालाल द्वारा किए जाने वाले फ्लर्ट को काफी एन्जॉय करती है और जेठालाल की तारीफ करने में कभी भी पीछे नही हटती है। वहीं जेठालाल और अय्यर में बबीता को लेकर महाभारत चलती रहती है क्योंकि बबीता के पति अय्यर को इस बात का पता है कि जेठालाल उसकी पत्नी को पसंद करता है। बता दें कि कमल हासन की फिल्म मुंबई एक्सप्रेस में भी मुनमुन काम कर चुकी हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार की फिल्म हॉलीडे में भी उन्हें देखा गया था।