Sharda Sinha Death Highlights: बिहार कोकिला और भोजपुरी की लोकप्रिय लोक गायिका शारदा सिन्हा का 5 नवंबर को निधन हो गया है। शारदा पिछले 10 दिनों से दिल्ली के एम्स में एडमिट थीं, जहां बीती रात उन्होंने आखिरी सांस ली। एम्स की तरफ से बयान जारी कर जानकारी दी गई कि शदरा ने मंगलवार की रात 9 बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया। रिफ्रैक्टरी शॉक के कारण सेप्टीसीमिया हुआ और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
उनका पार्थिव शरीर 6 नवंबर को हवाई जहाज के जरिए पटना उनके निवास स्थान पर लाया गया था, जहां गुरुवार 7 नवंबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कुछ ही घंटों में शारदा सिन्हा को पंचतत्व में विलीन हो जाएंगी।
बताया जा रहा है कि शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर कुछ ही देर में दिल्ली से फ्लाइट के जरिए पटना ले जाया जाएगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। उनक पार्थिव शरीर को कुछ देर उनके आवास पर रखा जाएगा और फिर गुलबी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा।
बता दें कि शारदा सिन्हा ने दुनिया को अलविदा कहने से पहले बेटे के सामने अपनी आखिरी इच्छा जाहिर की थी। उनका कहना था कि उनका भी अंतिम संस्कार उस जगह हो जहां उनके पति का हुआ था। पूरी खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
छठी मैया के गीत गाने वाली सिंगर शारदा सिन्हा का निधन
शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार हो चुका है और उसी श्मशान घाट पर हुआ है जहां उनके पति का अंतिम संस्कार हुआ था।
https://x.com/PTI_News/status/1854390745303863581
शारदा सिन्हा की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है और 'शादरा सिन्हा अमर रहे' के नारों के साथ उन्हें श्मशान घाट ले जाया जा रहा है।
https://x.com/PTI_News/status/1854371954620518751
शारदा सिन्हा की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है और गुलबी घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।
https://x.com/Mukesh_KPatel/status/1854343323688763774
शारदा सिन्हा का कुछ ही देर में अंतिम संस्कार होगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि शारदा सिन्हा को राजकीय सम्मान के साथ विदा किया जाएगा।
राजश्री फिल्म्स ने शारदा सिन्हा की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “प्रतिष्ठित शारदा सिन्हा को विदाई, जिनकी आवाज़ भारतीय लोक संगीत का दिल थी। उनके गीत हमारे दिलों में गूंजते रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए उनकी विरासत को सुरक्षित रखेंगे। आत्मा को शांति मिले।"
सोनू निगम ने शारदा सिन्हा के निधन की खबर सुनने के बाद ट्विटर पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिसमें उन्होंने लिखा,
"महापर्व छठ पूजा के दौरान आदरणीय शारदा सिन्हा जी का चले जाना अत्यंत दुखद है। छठी मैया आपको अपनी गोद में स्थान दें। आप अपने स्वरों के जरिए सदैव लोगों के हृदय में जीवित रहेगी। ॐ शांति! "
छठ के पर्व पर शारदा सिन्हा का जाना हर किसी के लिए सदमे की तरह है। लोग उन्हें याद कर भावुक हो रहे हैं। Yourstory की फाउंडर श्रद्धा शर्मा ने भी उनके लिए इमोशनल वीडियो पोस्ट कर अपना दुख बयां किया है।
https://x.com/SharmaShradha/status/1853859335266537847
शारदा सिन्हा के निधन पर रवि किशन ने भी पोस्ट शेयर की है। वो भावुक दिखे हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'स्वर की देवी हमारे संस्कृति के पहचान जिनके आवाज के बिना छठ पर्व शादी विवाह सब अधूरा होता है आज छठी मईया मां शारदा सिन्हा जी को अपने पास बुला लिए। छठी मईया इनको स्वर्ग प्रदान करे।'
https://x.com/ravikishann/status/1853859095809237175
शारदा सिन्हा के निधन के बाद मनोज बाजपेयी ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर की और लिखा, 'भोजपुरी और लोक म्यूजिक की सच्ची लेजेंड, जिनकी आवाज़ ने बिहार की समृद्ध परंपराओं का जश्न मनाया। 'काहे तो से सजना' से लेकर उनके प्रतिष्ठित छठ पूजा गीतों तक, उनकी विरासत हमेशा गूंजती रहेगी। ओम शांति।'
https://x.com/BajpayeeManoj/status/1854045066370683383
भोजपुरी एक्टर सिंगर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने शारदा सिन्हा के अंतिम दर्शन अस्पताल में किए। उन्होंने एक्स पर उनकी तस्वीरें शेयर की है और लिखा, ' छठी मैया और भक्ति संगीत के माध्यम से भोजपुरी की मिठास को देश- दुनिया में पहुंचाने वाली बड़ी बहन शारदा दीदी जी के अंतिम दर्शन आज एम्स दिल्ली में किए, दीदी शारदा का निधन भोजपुरी जगत और देश के लिए अपूरणीय क्षति है।'
https://x.com/ManojTiwariMP/status/1853880387438891445
शारदा सिन्हा के निधन के बाद लगातार सभी की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार शारदा सिन्हा के आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखी, 'शारदा सिन्हा के निधन से दुखी हूं। अपनी मधुर आवाज की अजह से उन्हें बिहार कोकिला के नाम से जाना जाता था, भोजपुरी, मैथिली और मगही भाषाओं में उनके गीत हमेशा याद किए जाएंगे'
शारदा सिन्हा के निधन के बाद उनका आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें हॉस्पिटल में ही ऑक्सीजन सपोर्ट पर रियाज करते हुए देखा जा सकता है। फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें उनके गाने हमेशा जीवंत रखेंगे। देखिए वीडियो...
शारदा सिन्हा को भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर शेयर की और इसे शेयर करने के साथ ही शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'ओम शांति।'
दिनेश लाल उर्फ निरहुआ ने शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्विटर पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, " लोकप्रिय गायिका, बिहार कोकिला, स्वर साम्राज्ञी, पद्म भूषण से सम्मानित आदरणीया शारदा सिन्हा जी का असामयिक देहान्त बहुत ही शोकदायक है। उनके संगीत के बिना यूपी बिहार का छठ अधूरा रहता था। परमपिता परमेश्वर उनकी आत्मा को शांति व् श्रीचरणों में उच्च स्थान प्रदान करें!"
शारदा सिन्हा का पार्थिव शऱीर पटना में उनके आवस पर पहुंच चुका है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा है।
भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने शारदा सिन्हा का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पार्थिव शरीर को देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने उनका वीडियो शेयर कर शोक व्यक्त किया है और लिखा, ' नहीं रहीं शारदा मां अंतिम दर्शन।'
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शारदा सिन्हा के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "गायिका जिनके बिना छठ पर्व की कल्पना नहीं की जा सकती। स्वर्गीय शारदा सिन्हा जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। छठ महापर्व और उनके गीत एक दूसरे के पर्याय थे। छठ के दिन उन्होंने देवलोक गमन किया। छठ मैया उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। उनकी दिवंगत आत्मा को शांति दें।"
भोजपुरी की लोकप्रिय गायिका शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से परिवार वालों के साथ ही भोजपुरी स्टार्स को भी गहरा झटका लगा है। ऐसे में बेटे ने मां को खोने के बाद दर्द भरा पोस्ट शेयर किया है। इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
भोजपुरी लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) के निधन के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वो पति की मौत के बाद बुरी तरह से टूट गई थीं और उनके लिए एक भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया था। इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर पटना पहुंच गया है, लेकिन उनका अंतिम संस्कार आज नहीं होगा। उन्हें कल यानी 7 नवंबर को राजकीय सम्मान के साथ मुखाग्नि दी जाएगी।
बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा का जाना लोगों को बहुत तकलीफ दे रहा है। एक्टर मनोज बाजपेयी ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
शारदा सिन्हा के निधन पर लालू प्रसाद यादव ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है. लालू प्रसाद ने यह भी कहा कि शारदा सिन्हा के छठ गीतों को लोग बहुत सुनते थे और आज छठ के दौरान ही उनका निधन हुआ है यह बिहार के लिए बहुत बड़ी क्षति है. हम भगवान और सूरज भगवान से या कामना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति दें।
शारदा सिन्हा के निधन से हर कोई सदमे में है। एक्टर-सिंगर नीलकमल ने उनके साथ अस्पताल का एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
स्नेहा उपाध्याय ने भी शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "निशब्द हूं, भोजपुरी संगीत जगत के लिए बहुत बड़ा नुकसान हमारी स्वरकोकिला हमारी कोयल हमे छोड़ कर चली गई आपके बिना हमारी भोजपुरी की बगिया सूनी हो गई हमारे लिए बहुत बड़ा नुकसान हैं ,आपको देख के सुन के भोजपुरी को अलग पहचान दिलाने की कोशिश में निकली थी,बस कोशिश यही रहेगी आपके नाम को आपके सपने को आगे बढ़ा पाऊं वही आपके लिए मेरे तरफ से असली श्रद्धांजलि होगी। शारदा मां।"
शारदा सिन्हा के निधन की खबर आने के बाद रवि किशन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। "स्वर की देवी हमारे संस्कृति के पहचान जिनके आवाज के बिना छठ पर्व शादी विवाह सब अधूरा होता है आज छठी मईया मां शारदा सिन्हा जी को अपने पास बुला लिए ।
छठी मईया इनको स्वर्ग प्रदान करे।
ॐ शांति शांति शांति"
मनोज तिवारी शारदा सिन्हा के अंतिम दर्शन करने अस्पताल पहुंचे थे, जहां की तस्वीर शेयर कर उन्होंने श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, "छठी मैया और भक्ति संगीत के माध्यम से भोजपुरी की मिठास को देश- दुनिया में पहुंचाने वाली बड़ी बहन शारदा दीदी जी के अंतिम दर्शन आज एम्स दिल्ली में किए, दीदी शारदा का निधन भोजपुरी जगत और देश के लिए अपूरणीय क्षति है।"

शारदा सिन्हा ने जाते-जाते अपने बेटे से आखिरी इच्छा जाहिर की थी। जाते-जाते उन्होंने अपने बेटे से कहा था, "मेरी इच्छा सुहागन बनकर ही इस दुनिया से जाने की थी, लेकिन वो हो नहीं सका। इसलिए मेरा भी अंतिम संस्कार वहीं करना जहां अपने पिता का किया था।”। यहां पढ़ें पूरी खबर
सिंगर अंकुश राजा ने शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि दी है।
बिहार की कोकिला सिंगर शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। उनका निधन छठ की नहाय खाय के दिन हुआ और इससे उनके फैंस बेहद दुखी हैं।