सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में एनसीबी ड्रग्स एंगल को लेकर जांच कर रही है। ड्रग्स के मामले पर बॉलीवुड दो खेमों में बंटा नजर आ रहा है। दोनों खेमा सोशल मीडिया पर मुखर है। उधर मीडिया में भी यह मामला लगातार सुर्खियों में है। रिपब्लिक टीवी पर अर्नब गोस्वामी के कार्यक्रम ‘पूछता है भारत’ में ड्रग्स मामले पर तीखी बहस देखने को मिली।
इस डिबेट में पैनलिस्ट इफरा जान बॉलीवुड का पक्ष रखती दिखीं। इस दौरान इफरा ने कहा- भांग के पकौड़े किस देश में मिलते हैं। सवाल करते हुए उन्होंने पूछा- भांग की लस्सी किस देश में मिलती है। भांग किसको बोलते हैं अर्नब गोस्वामी जी?
इफरा पर बिफरते हुए अर्नब गोस्वामी ने जवाब में कहा- ‘इफरा जान ने हमारे उत्तरप्रदेश के बारे में कहा और यही इफरा ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ की मेंबर है, जो भारत विरोधी है। ये भारत की सेना के विरोध में बात करती हैं। भारत की संस्कृति के बारे में ये हमें सिखाएंगी। हमारी संस्कृति में..।’
इस बीच इफरा लगातार एक ही बात बोलती रहीं। ऐसे में अर्नब ने कहा- ‘ये तुम्हारे टुकड़े टुकड़े गैंग की पंचायत नहीं इफरा, शांत हो जाओ और सुनो। मेरे भारत की संस्कृति के बारे में कुछ ऊपर नीचे मत बोलना तुम। आप हमारे भारत की संस्कृति के बारे में कुछ नहीं जानती हैं।’
गोस्वामी ने आगे कहा- ‘इनकी हिम्मत देखिए मुंबई में बैठ कर कहते हैं भारत की संस्कृति में सारे भारतीय गंजेड़ी चर्सी और अफीमखोर हैं। ये टुकड़े-टुकड़े गैंग की हिम्मत देखिए आज। अरे मेरे भारत की संस्कृति के बारे में तुम्हें क्या पता इफरा। हमारी संस्कृति में तो बाप बेटा सामने बैठकर खाना भी नहीं खाते। धूम्रपान नहीं करते, पान नहीं चबाते।
बॉलीवुड में बाप बेटी साथ बैठ कर नशे में धुआं उड़ा रहे हैं। आपकी हमारी नहीं बॉलीवुड के नशेड़ियों की संस्कृति है। इसके बारे में आप सोच समझ कर बात करें। भारतीय संस्कृति पर अब आंच ला रहे हैं आप लोग! आपकी हिम्मत बहुत बढ़ गई है।’
