रिपब्लिक टीवी पर टीआरपी में घालमेल को लेकर लगे आरोपों के बीच एक बार फिर अर्नब गोस्वामी ने मुंबई पुलिस कमिश्नर पर निशाना साधा है और चेतावनी दी है। अर्नब गोस्वामी ने अपने शो ‘पूछता है भारत’ में मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह से कई तीखे सवाल किए। अर्नब ने पूछा, ‘अगर परमबीर सिंह के पास कोई सबूत नहीं है तो रिपब्लिक के खिलाफ केस कैसे दर्ज किया?
उन्होंने कहा- ‘पब्लिक के भरोसे ने ये साबित कर दिया कि रिपब्लिक भारत बेदाग है। रिपब्लिक भारत बेखौफ है। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने 8 अक्टूबर को जो हम पर टीआरपी घोटाले के आरोप लगाए थे, परमबीर सिंह अब उस झूठ में खुद फंस गए। आज हाईकोर्ट में इस केस की सुनवाई के दौरान पुलिस के वकील ने कहा कि रिपब्लिक के खिलाफ उनके पास कोई सबूत नहीं है। अभी-अभी इंवेस्टिगेशन शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि अर्नब गोस्वामी और रिपब्लिक तो इस केस में आरोपी ही नहीं हैं। क्योंकि केस अभी बहुत ही शुरुआती स्तर पर है। महाराष्ट्र सरकार ने भी परमबीर से पल्ला झाड़ लिया है।’
अर्नब ने आगे कहा- ”उद्धव सरकार भी समझ गई कि अगर परमबीर रिपब्लिक को नहीं फंसा पाया तो वो अब उद्धव सरकार के किसी काम का नहीं है। महाराष्ट्र सरकार के वकील ने आज हाईकोर्ट में कहा कि केस अभी शुरुआती स्तर पर है। ऐसा है तो सोनिया सेना बताओ, जिस केस में तुम्हारे पास कुछ भी नहीं है, न 19 तारीख को कुछ है न 8 तारीख को था। उसे लेकर इतना उछल क्यों रहे थे।’
https://twitter.com/Republic_Bharat/status/1318204166582489088?
अर्नब आगे बोले- ‘क्या किसी ने रिपब्लिक के खिलाफ तुम्हें सुपारी दी थी? लेकिन हम तब भी नहीं रुके। परमबीर सुन लो जिनके घर शीशे के होते हैं वह दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते। तुमने हम पर पत्थर मारा पर उल्टा निशाना तुम पर लग गया। खेल तुमने शुरू किया इसे खत्म मैं करूंगा। पूरे भारत की जनता करेगी…। मैंने तुम पर इसलिए मानहानि का केस किया है- 200 करोड़ का। तुमने इतने झूठ बोले हैं कि पूरा देश अगर हजारों करोड़ों का भी केस कर दे तो वो भी कम है।’
#RepublicSuesParamBir | अगर महाराष्ट्र सरकार के पास कोई सबूत नहीं, तो रिपब्लिक पर झूठे आरोप क्यों लगाए? देखिए 'पूछता है भारत' अर्नब के साथ रिपब्लिक भारत पर #LIVE : https://t.co/G945HvzM0Z
YouTube live TV:https://t.co/P8bk9R5TiX pic.twitter.com/Jc8OAi1zWr
— Republic Bharat – रिपब्लिक भारत (@Republic_Bharat) October 19, 2020
अर्नब ने आगे सवाल किया और कहा- ‘क्या जो लोग सुशांत और संतों के खिलाफ खड़े हैं, उन्होंने परमबीर सिंह के साथ मिलकर रिपब्लिक को बदनाम करने की साजिश की?’ उन्होंने कहा- ‘आखिर रिपब्लिक के खिलाफ केस कैसे दर्ज किया गया? अगर महाराष्ट्र सरकार के पास कोई सबूत नहीं था तो रिपब्लिक पर झूठे आरोप क्यों लगाए गए? ये सवाल सिर्फ अकेला मैं नहीं पूरा देश पूछ रहा है।’
#RepublicSuesParamBir | अब महाराष्ट्र सरकार भी परमबीर सिंह के साथ नहीं, तब उन्हें पद से हटाया क्यों नहीं जा रहा है?
देखिए 'पूछता है भारत' अर्नब के साथ रिपब्लिक भारत पर #LIVE : https://t.co/G945HvzM0Z
YouTube live TV:https://t.co/P8bk9R5TiX pic.twitter.com/2An91YNqXP
— Republic Bharat – रिपब्लिक भारत (@Republic_Bharat) October 19, 2020
अर्नब ने आगे कहा- ‘अब महाराष्ट्र सरकार भी परमबीर सिंह के साथ नहीं, तब उन्हें पद से हटाया क्यों नहीं जा रहा है?’ उन्होंने कहा- ‘दूसरे चैनल अब क्या इस खबर को दिखाएंगे कि मैंने परमबीर पर 200 करोड़ का मानहानि का केस किया है। आप सभी ने मिलकर हमपर लांछन लगाया। परमबीर के कर्मों का हिसाब हो गया। अब खबरों का बाजार चलाने वालों का नंबर है।’