Rajkummar Rao Birthday Special: बॉलीवुड एक्टर राज कुमार राव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। राज कुमार की गिनती बी-टाउन के बेहतरीन एक्टर्स में की जाती है। एक्टर ने अपने हर किरदार से फैंस के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है।
31 अगस्त, 1984 को गुरुग्राम में जन्मे राजकुमार ने अपनी कड़ी मेहनत और टैलेंट के दम पर आज जो मुकाम हासिल किया है। इस मुकाम तक पहुंचना एक्टर के लिए आसान नहीं रहा है। उन्होंने कड़ी मेहनत की और कई मुश्किलों का सामना किया। आज एक्टर के जन्मजिन के मौके पर हम आपको उनके स्ट्रग्ल की कहनी बताने जा रहे हैं।
राज कुमार राव नहीं है एक्टर का असली नाम
राजकुमार राव 39 साल के हो गए हैं। एक्टर का पिता सत्यप्रकाश यादव हरियाणा में रेवेन्यू डिपार्टमेंट में काम करते हैं। उनकी मां का नाम कमलेश यादव हैं जो कि हाउसवाइफ थीं। एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके घर की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी नहीं थी। उनके पास स्कूल की फीस जमा करने के भी पैसे नहीं होते थे। राजकुमार राव हमेशा से ही एक्टर बनना चाहते थे।
एक्टर ने दिल्ली से अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद क्षितिज थिएटर ग्रुप और श्री राम सेंटर के साथ एक साथ नाटक करना शुरू किया था। एक्टर ने साल 2014 में अपना सरनेम बदला था। उन्होंने अपने नाम में एक और M जोड़ लिया। इसके बाद वो अपना नाम Rajkummar Rao लिखने लगे। एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने दूसरे एम का इस्तेमाल अपने नाम में मां के लिए किया है। राव और यादव दोनों की सरनेम उनके पारिवारिक नाम हैं। दोनों में से वो किसी एक का ही प्रयोग कर सकते हैं।
इस फिल्म से मिला पहला ब्रेक
राज कुमार राव ने साल 2010 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म रन छोटा सा रोल करके बॉलीवुड में अपने करियल की शुरूआत की थी। लेकिन एक्टर को असली पहचान लव सेक्स और धोखा से मिली थी। इस फिल्म में एक्टर के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इनके बाद उन्हें अनुराग बासु ने गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 ऑफर की। इसके बाद एक्टर ने ‘रागिनी एमएमएस 2’ और ‘काय पो छे’ जैसे बेहतरीन फिल्मों में काम किया। एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने मनोज बाजपेयी को देखकर ही एक्टर बनने का फैसला किया था।
राज कुमार राव की नेटवर्थ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की कुल नेटवर्थ 81 करोड़ है। वह एक फिल्म करने के लिए लगभग 5-6 करोड़ फीस चार्ज करते हैं। इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 1-2 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। राजकुमार राव की गिनती भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में होती है। उनके पास मुंबई में आलीशान अपार्टमेंट्स भी हैं। इसके अलावा और भी कई शहरों में प्रोपर्टी हैं।