प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के तमाम इलाकों में बरसात के बाद जलभराव हो गया। इस वजह से लोगों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जलभराव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। इसी बीच वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने वाराणसी में जलभराव की कुछ तस्वीरें और न्यूज़ क्लिपिंग साझा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ताना मारा है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि प्रधानमंत्री को स्मार्ट सिटी क्योटो उर्फ बनारस का दौरा करना चाहिए।
रवीश कुमार ने लिखा, ‘बनारस में कुछ काम तो हुआ ही होगा। फंड भी गए होंगे। ऐसा तो हो नहीं सकता। प्रधानमंत्री का क्षेत्र है। काफ़ी कुछ बना भी होगा। तभी तो बनारस के लोग इतने मोहित रहते हैं। सात साल में इस शहर ने विश्व स्तरीय बुनियादी ढाँचे देखे हैं। इसकी तुलना जापान के क्योटो से होने लगी है। अध्ययन हो रहे हैं कि कैसे एक शहर विश्व स्तरीय हो गया है।’
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘बस बारिश को बनारस की तरक़्क़ी पसंद नहीं है। अगर प्रधानमंत्री बनारस का दौरा कर लें तो इसी बहाने जलभराव की बची खुची समस्या भी दूर हो जाएगी। सारा सरकारी अमला जुट जाएगा और शहर का भला हो जाएगा। दौरा लेकिन अचानक हो। केवल तीन दिन का नोटिस मिले।’ दावा किया गया था कि काशी के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 30,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत कराई हैं।
रवीश कुमार की पोस्ट पर यूजर भी तमाम तरह की टिप्पणी कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अतुल श्रीवास्तव नाम के यूजर ने लिखा ‘आप बिलकुल सही बोले। वाराणसी को क्योटो बनाने का सपना जनता ने भी पाला था लेकिन मोदी जी अब हर जगह फेल हो चुके हैं। सिर्फ और सिर्फ झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं और कोई काम जमीनी स्तर पर नहीं हो रहा है। जनता भी हवाहवाई है और सरकार तो पहले से हवाहवाई थी।’ मनोज तिवारी ने अमेरिकी संस्था द मॉर्निंग कंसल्ट के हालिया सर्वे का ज़िक्र करते हुए नरेंद्र मोदी को नंबर वन ग्लोबल लीडर बताया है। जानिए सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर्स
अगर आज वाराणसी में #गंगा , अस्सी और वरुणा नहीं होतीं तो वाराणसी का क्या हाल होता?असि और वरुणा के फ़्लड प्लेन के ज़मीन पर अतिक्रमण और अनियोजित विकास से बरसात में वाराणसी का हाल ख़स्ता है।शहर का क्योटोकरड़ हो गया। विकास पे विकास किए जा रहे है बिना सोचे समझे। pic.twitter.com/c5IZ0UaoDi
— Mahant Sankat Mochan Varanasi (@MahantMochan) June 18, 2021
अजीत शर्मा नाम के यूजर ने लिखा, ‘विकास का करीब करीब हर दावा झूठा निकला, तरक्की, खुशहाली और उन्नति महज कुछ पूंजीपतियों की झोली तक सिमट कर रह गई। जनता को समझना चाहिए कि जो पार्टी चुनाव को एक युद्ध की तरह लेती हो, उसके इरादे कितने नेक हो सकते हैं? महज काशी ही क्यों, बाकी बची 99 संभावित स्मार्ट सिटी की भी जानकारी दी जानी चाहिए, 15 एम्स की भी।’ समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसा है।
अदीबा अकरम ने लिखा, ‘क्योटो छोड़िए, मोदी जी की मां गंगा… जिनके बुलावे पर आए थे, आज के समय में इतनी प्रदूषित हो गई है कि इसका पानी गंदे नाले की तरह हो गया। अब लोग नहाने से कतराते हैं। मां गंगा इतिहास में इतनी प्रदूषित कभी नहीं रहीं।’ मनोज शर्मा नाम के यूजर ने रवीश से सवाल करते हुए लिखा, ‘कभी बारिश में मुम्बई का हाल भी देखे हो?
कई राज्यों के बजट के बराबर तो अकेले BMC का ही बजट है, फिर भी हर बारिश में मुम्बई का हाल जग जाहिर है। कभी सवाल किए कि इतना पैसा BMC के पास होते हुए भी वो मुम्बई वालों की समस्याओं का समाधान क्यों नही कर पा रही है?