प्यार जताने का सबसे अच्छा तरीका होता है अपने पार्टर को तोहफे और सरप्राइज देना। चाहे वह जन्मदिन हो या वेलेंटाइन डे या कोई खास मौका आप तोहफा देकर उस सेलिब्रेशन को यादगार बना सकते हैं। इस मामले में बॉलीवुड सेलेब्स सबसे आगे हैं। बॉलीवुड स्टार्स अकसर अपने पार्टनर्स को एक से एक महंगे तोहफे देते हैं। शानदार कारों, आलीशान बंगलों से लेकर हीरे की अंगूठियों तक लिस्ट में एक से एक नायाब चीजें शामिल हैं. ऐसे में जानिए महेंद्र सिंह धोनी से लेकर संजय दत्त और अक्षय कुमार उन सेलेब्स के बारे में जिन्होंने कीमती तोहफों से अपने पार्टनर के साथ साथ पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था।

राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी: बिजनेसमैन राज कुंद्रा अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के प्यार में दीवाने हैं और उन्हें शानदार उपहार देने का कोई मौका नहीं छोड़ते। शादी के बंधन में बंधने से पहले राज ने तब सबको चौंका दिया था जब उन्होंने शिल्पा का सपना पूरा करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर दिए थे। राज कुंद्रा ने मुंबई में शिल्पा शेट्टी को सी फेसिंग अपार्टमेंट गिफ्ट किया था। इस बेशकीमती प्रॉपर्टी की कीमत की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार बताया जाता है कि राज कुंद्रा ने इस विला ‘किनारा’ को खरीदने के लिए 100 करोड़ रुपए दिए थे।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास: जब जोनास ब्रदर्स का ट्रैक सकर बिलबोर्ड 100 में नंबर पर पहुंच गया था तब निक जोनास ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा जोनास को शानदार मर्सिडीज मेबैक तोहफे में देकर सेलिब्रेशन किया था। इस लैविश कार की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए है।

महेंद्र सिंह धोनी-साक्षी धोनी: पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी सबसे लोकप्रिय स्टार जोड़ियों में शुमार हैं। इस कपल की बॉन्डिंग से लेकर कैमिस्ट्री हर किसी को खऊब पसंद आती है। 4 जुलाई, 2021 को एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने अपनी 11वीं शादी की सालगिरह मनाई थी। इस खास दिन पर धोनी साक्षी को एक विंटेज फॉक्सवैगन बीटल उपहार में दी थी। इसकी कीमत 30 लाख रुपए थी।

अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना: अक्षय कुमार अपनी प्यारी पत्नी ट्विंकल खन्ना पर प्यार जताने का कोई मौका हाथ से फिसलने नहीं देते। शानदार तोहफों और ग्रैंड सेलिब्रेश के साथ साथ सरप्राइज डेट पर ले जाने तक, अक्षय एक शानदार हसबैंड का रोल प्ले करते हैं। कुछ साल पहले, अक्षय ने ट्विंकल को तीन करोड़ रुपए की बेंटले कॉन्टिनेंटल गिफ्ट में दी थी।

संजय दत्त-मान्यता दत्त: साल 2010 में, संजय दत्त ने तीन करोड़ रुपए की रोल्स रॉयस घोस्ट लक्ज़री कार अपनी पत्नी मान्यता दत्त को तेहफे में दी थी। बता दें कि रोल्स रॉयस घोस्ट इस प्राइस सेगमेंट में सबसे अच्छी कारों में से एक है और हर कोई इस गाड़ी को अफोर्ड नहीं कर पाता है।