KL Rahul-Athiya Shetty: भारतीय क्रिकेट के उप-कप्तान केएल राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी 2023 को शादी की। यह शादी सुनील शेट्टी के खंडाला में स्थित फॉर्महाउस में हुई। इस शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। कपल ने शादी वाले दिन ही वेडिंग पिक्चर्स शेयर की हैं। आज केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने हल्दी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी दोनों ने ही तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- सुख।

अथिया और राहुल दोनों ही गेंदे के फूल और हल्दी से रंगे नजर आ रहे हैं और एक दूसरे के साथ काफी खुश दिख रहे हैं। दोनों की तस्वीरों पर फैंस और सेलेब्स बधाई दे रहे हैं और दोनों की तारीफ कर रहे हैं।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी के महंगे गिफ्ट्स की खबरें कई दिन से सामने आ रही थी। कहा जा रहा था कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में सलमान खान ने ऑडी कार गिफ्ट की है, सुनील शेट्टी ने बेटी और दामाद को मुंबई में एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया है, जैकी श्रॉफ ने Chopard की घड़ी, अर्जुन कपूर ने डायमंड ब्रेसलेट और एमएस धोनी ने कावासाकी बाइक गिफ्ट की है। आज सुनील शेट्टी ने इन सभी खबरों को गलत बताया है।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और आखिरकार 23 जनवरी 2023 को दोनों ने शादी कर ली।