Athiya Shetty-KL Rahul wedding Gift: मशहूर अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने 23 जनवरी को एक दूसरे से शादी की है। दोनों की शादी परिवार और खास दोस्तों के बीच हुई। जिंदगी के सफर की इस नई शुरुआत के मौके पर बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों को शादी पर करोड़ों के तोहफे मिले हैं।
किसी ने उन्हें लाखों का परफ्यूम गिफ्ट किया तो किसी ने करोड़ों की कार दी। जी हां! सुनील शेट्टी की बेटी और दामाग को शादी पर बेशकीमती तोहफे मिले हैं। सुनील शेट्टी ने उन्हें मुंबई में एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया है। सलमान खान ने अपने खास दोस्त की बेटी की शादी में उन्हें ऑडी कार गिफ्ट में दी है। जिसकी कीमत 1.63 करोड़ बताई जा रही है।
जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी काफी अच्छे दोस्त हैं, जैकी श्रॉफ अथिया को अपनी बेटी मानते हैं। उन्होंने अथिया और केएल राहुल को Chopard की घड़ी गिफ्ट की है, जो 30 लाख रुपये की है। अर्जुन कपूर और अथिया की दोस्ती सभी को पता है। इसलिए अर्जुन ने अपनी दोस्त को डायमंड का ब्रेसलेट तोहफे में दिया है। जिसकी कीमत 1.5 करोड़ बताई गई है।
क्रिकेटर्स ने केएल राहुल-अथिया को दिए करोड़ों के गिफ्ट
केएल राहुल के क्रिकेट जगत के दोस्तों ने उन्हें दिल खोलकर गिफ्ट दिए हैं। विराट कोहली ने इनकी शादी में BMW कार दी है, जो 2.17 करोड़ की बताई जा रही है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने राहुल को kawasaki Ninja बाइक गिफ्ट की है। जो करीब 80 लाख की है। वहीं कुछ ने लाखों की परफ्यूम दी है।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में हुई। शादी की रस्में 21 जनवरी से शुरू हुई और 23 जनवरी को शादी संपन्न हुई। दोनों ने कई साल तक एक दूसरे को डेट किया और अब शादी के बंधन में बंध गए।
अथिया शेट्टी साल 2019 से केएल राहुल को डेट कर रही थीं। दोनों ने अपना रिलेशनशिप साल 2022 में ऑफिशिल किया। दोनों सोशल मीडिया पर एक साथ कई तस्वीरें शेयर करते रहे हैं। इसके अलावा वह अकसर मौके पर साथ ही देखे जाते रहे हैं। केएल राहुल और अथिया की साथ में वैकेशन की तस्वीरें भी इंटरनेट पर छाई रही हैं।