Today’s Trending Bollywood News LIVE Updates: रणवीर इलाहाबादिया का विवादित बयान वायरल होने के बाद ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने न केवल रणवीर अल्लाहबादिया की टिप्पणी की निंदा की है, बल्कि समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की भी मांग की है। वहीं, उनके बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है, जिसके बाद NHRC के निर्देश पर वीडियो को यूट्यूब से हटा दिया गया है। साथ ही रणवीर समेत 5 पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। इसमें आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मुखीजा और समय रैना पर केस दर्ज किया गया है। इन सभी पर ‘अश्लीलता’ को बढ़ावा देने का आरोप लगा है और गुवाहटी में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, ‘बिग बॉस ओटीटी 2′ फेम फलक नाज ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि उनकी अपेंडिक्स की सर्जरी हुई है। उन्होंने हॉस्पिटल के बैड से अपना अनुभव साझा किया है। एक्ट्रेस ने फैंस से अनुरोध किया है कि वो किसी भी तरह के दर्द को नजरअंदाज ना करें। इसके साथ ही आर माधवन Brixton 1200 खरीदने वाले पहले भारतीय एक्टर बन गए हैं। इस बाइक पर उनके बेटे वेदांत का नाम भी मार्क किया गया है।
केआरके ने ट्विटर पर भारती सिंह का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो समय रैना की तारीफ कर रही हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में केआरके ने भारती को हाथी का बच्चा कहा है।
ये देख लो, ये हाथी का छोटा बच्चा @bharti_lalli Samay Raina की fan है! ये बता रही है कि समय कितना अच्छा इंसान है! हर आदमी को समय रैना का आदर करना चाहिए! इस भैंस की नज़र में गालियाँ देना कोई ग़लत बात नहीं है! बिलकुल ठीक कहा आपने! बस आप मेरे अगले video का इंतज़ार कीजिए, आपको सुनकर… pic.twitter.com/ELDGBwRQpW
— KRK (@kamaalrkhan) February 11, 2025
इस वक्त हर कोई महाकुंभ में जाकर संगम स्नान कर रहा है। इसी बीच अंबानी परिवार ने भी गंगा में श्रद्धा की डुब्की लगाई।
मीका सिंह ने वीडियो शेयर कर इंडियाज गॉट लैटेंट पर छिड़े विवाद पर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा है कि इस तरह मां बहन की गालियां देने वालों के खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लिया जाता।
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने अपमानजनक टिप्पणियों पर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और अन्य को समन भेजा है, जिसकी सुनवाई 17 फरवरी को होनी है।
National Commission for Women (NCW) summons YouTuber Ranveer Allahabadia, Samay Raina, and others over derogatory remarks; hearing scheduled for February 17 pic.twitter.com/m7Y9Xmez5q
— ANI (@ANI) February 11, 2025
समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया ने माता पिता को लेकर टिप्पणी की, उसके चलते ना केवल वो बल्कि पैनल में बैठे सभी लोग विवादों में आ गए हैं। हर कोई इस वक्त रणवीर इलाहाबादिया की आलोचना कर रहा है। इसी बीच मुकेश खन्ना ने रणवीर इलाहाबादिया को लेकर नाराजगी जाहिर की है, साथ ही कहा है उन्हें थप्पड़ मारने और मुंह काला करके गधे पर बैठाने की बात भी की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
समय रैना के शो को लेकर जो विवाद चल रहा है और जो एक्शन समय रैना, रणवीर इलाहबादिया के खिलाफ लिए जा रहे हैं, उन्हें लेकर एक्ट्रेस और बिग बॉस 17 फेन आयशा खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने तंज कसते हुए बताया है कि देश में और भी गंभीर मुद्दे हैं।
फिल्म मेकर सुधांशु राय की साइंस-फिक्शन और सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म ‘बैदा’ काफी समय से चर्चा में थी। ऐसे में अब उसका टीजर जारी कर दिया गया है। इसे देखने के बाद दर्शकों को ‘तुम्बाड’ जैसी फिल्मों की याद आ गई। इसमें एक नई कहानी देखने के लिए मिल रही है और बीच-बीच में भगवत गीता के श्लोक भी सुनने के लिए मिलते हैं। देखिए वीडियो…
रणवीर इलाहाबादिया के विवादित कमेंट के बाद समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ भी काफी चर्चा में है। शो को लगातार बंद करने की मांग की जा रही है। मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र वुमन कमिशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद अब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के स्टूडियो के बाहर मुंबई पुलिस पहुंच चुकी है।
समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया ने विवादित बयान दिया, जिसके बाद उन पर केस भी दर्ज किया गया। विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रणवीर के साथ पांच लोगों पर असम में FIR दर्ज की गई है। इसी बीच आशीष चंचलानी का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मामला गंभीर है। कुछ भी कह पाना मुश्किल है।’
रणवीर इलाहाबादिया के विवादित कमेंट पर इम्तियाज अली और मनोज बाजपेयी ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने यूट्यूबर को ‘इमैच्योर’ बताया है और कहा, ‘इमैच्योर लोगों की गलती को गंभीरता से ना लें।’
रणवीर इलाहाबादिया के विवादित बयान ने तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। इसी कड़ी में अब असम सरकार ने पांच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर FIR दर्ज की है। सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा ने ट्वीट करके जानकारी दी कि रणवीर इलाहाबादिया समेत आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मुखीजा और समय रैना पर FIR दर्ज कराई गई है।
रणवीर इलाहाबादिया का विवादित बयान वायरल होने के बाद ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने न केवल रणवीर अल्लाहबादिया की टिप्पणी की निंदा की है, बल्कि समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की भी मांग की है।
रणवीर इलाहाबादिया के विवादित बयान पर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने बीजेपी सरकार, पीएम मोदी से लेकर रवि किशन तक पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा को घेरते हुए रणवीर और स्मृति ईरानी की फोटो शेयर कर लिखा, ‘ रिमोट से लहंगा उठाने वाले अगर सांसद बने बैठे हैं और कब देबू-कहवां देबू पूछने वाले संसद की शोभा बढ़ा रहे हैं…तो युवाओं के लिए सफलता का पैमाना और क्या होगा? मुजरा, मंगलसूत्र और मुसलमान की बातें करके अगर मोदीजी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो अश्लील मज़ाक़ और घटिया बातें बोलकर लड़के यूथ आइकॉन क्यों नहीं बन सकते हैं? आपने जो रास्ता दिखाया है, देश का युवा उसी रास्ते पर तो चल रहा है! आज जो फसल लहलहा रही है उसकी ज़मीन आप लोगों ने ही तैयार की है…”दीदी ओ दीदी” की परंपरा आपकी ही दी हुई है न सर! अश्लीलता फैलाने वाले इन नीच लोगों पर बिल्कुल मुक़दमा होना चाहिये और नज़ीर बननी चाहिए…लेकिन अपने लाडलों को भी थोड़ा सबक़ सिखाइये हुज़ूर! ‘
रणवीर इलाहाबादिया ने अपने विवादित कमेंट से बवाल मचा दिया, जिसके बाद एक लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। राजनीतिक गलियारे में भी उनकी खूब आलोचना हुई। इसी कड़ी में मनोज मुंतशिर ने उन्हें ‘खतरनाक वायरस’ तक बता दिया, जिसके बाद अब लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने तंज कसा है। पढ़िए पूरी खबर।
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया अपने विवादित बयान की वजह से चर्चा में हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि उनका विवादों से पुराना नाता रहा है। वो 5 बार विवादों में रह चुके हैं। एक बार तो वो महिलाओं के कपड़ों पर कमेंट करके विवादों में घिरे थे। पढ़िए पूरी खबर।
‘सनम तेरी कसम’ ने री-रिलीज के बाद कमाल ही कर दिया है, जो पहले ना हो सका वो अब हो रहा है। धुआंधार कमाई के बाद इस फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘सनम तेरी कसम’ यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को अंकित तिवारी ने गाया है और उन्होंने गाने के नंबर 1 पर ट्रेंड होने पर खुशी जाहिर की है।
हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ ने री-रिलीज के बाद कमाई के मामले में रिकॉर्ड बना दिया है। इसने ऑरिजनल रिलीज की कमाई का रिकॉर्ड तोड़कर शानदार बिजनेस किया है। पहले सोमवार को भी फिल्म की कमाई टस से मस नहीं हुई है। पढ़िए पूरी खबर।
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स की इंटीमेट लाइफ पर जो विवादित बयान दिया था, उसे पर काफी खड़ा हो चुका है। NHRC के निर्देश पर वीडियो को यूट्यूब से हटा दिया गया है। साथ ही रणवीर समेत 5 पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। इसमें आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मुखीजा और समय रैना पर केस दर्ज किया गया है। इन सभी पर ‘अश्लीलता’ को बढ़ावा देने का आरोप लगा है और गुवाहटी में एफआईआर दर्ज की गई है।
विक्की कौशल इन दिनों फिल्म ‘छावा’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके पहले मूवी एडवांस बुकिंग में कमाल का प्रदर्शन कर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने दो दिनों में 4.22 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, ब्लॉक सीट के साथ ये कमाई का आंकड़ा 5.41 करोड़ तक पहुंच गया है।
आर माधवन Brixton 1200 खरीदने वाले पहले भारतीय एक्टर बन गए हैं। इस बाइक पर उनके बेटे वेदांत का नाम भी मार्क किया गया है।
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पेरेंट्स के संबंधों को लेकर विवादित कमेंट किया, जिसके बाद बवाल मच गया। उन पर एफआईआर तक दर्ज करवा दी गई है। इसी के साथ ही अब खबर सामने आ रही है कि यूट्यूब से उनके इस विवादित कमेंट वाले वीडियो को भी हटा दिया गया है। ये एक्शन NHRC के निर्देश पर लिया गया है। वहीं, रणवीर ने बढ़ते विवादों को देखते हुए माफी भी मांगी थी।
