Trending Bollywood Celebrity News Updates: ‘मिर्जापुर 3’ का पहला फुटेज रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने एक छोटा सा वीडिया क्लिप शेयर किया है, जिसमें पंकज त्रिपाठी उर्फ कालीन भैया कहते हैं, “भूल तो नहीं गए हमको?” ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नया ट्रैक आ गया है। शो के प्रोमो में रूही और अरमान का रोमांस दिखाया गया जिसे देख फैंस काफी खफा हैं। उनका कहना है कि जेठ के साथ रूही का रोमांस गलत है। इसके साथ ही शो की लीड अभीरा मिसिंग है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ ने पांचवें दिन 2.5 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 21.30 करोड़ हो गया है। प्राइम वीडियो के इवेंट में प्रियंका चोपड़ा की मौजूदगी इस वक्त चर्चा में है। उनका लुक इस दौरान काफी क्लासी था और उन्होंने कई ऐसे मुद्दों पर बात की जो जरूरी थी। ‘कबीर सिंह’ के शाहिद कपूर और ‘अर्जुन रेड्डी’ के विजय देवरकोंडा का एक वीडियो सामने आय़ा है, जिसमें दोनों का ब्रोमांस देखने को मिल रहा है। मनोरंजन जगत की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।

Live Updates
19:26 (IST) 20 Mar 2024
एल्विश यादव को नहीं मिली बेल

एल्विश यादव इन दिनों सांप के जहर की तस्करी के मामले को लेकर चर्चा में हैं। इस केस में नोएडा पुलिस की ओर से उन पर शिकंजा कसा गया है। वो जेल में हैं और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। ऐसे में अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि यूट्यूबर ने बेल के लिए याचिका दायर की थी और उनकी बेल याचिका को रद्द कर दिया गया है।

18:40 (IST) 20 Mar 2024
रानी मुखर्जी का पैपराजी के साथ प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन

रानी मुखर्जी 21 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने पैपराजी के साथ प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन किया है। उनका वीडियो भी सामने आया है। इसमें उन्हें व्हाइट कलर के अटायर में देखा जा सकता है।

18:34 (IST) 20 Mar 2024
एल्विश के पैरेंट्स को रोता देख सपोर्ट में आए अभिषेक कुमार और पुनीत सुपरस्टार

एल्विश यादव सांप के जहर के मामले में जेल में हैं। इसी बीच उनके माता-पिता ने रो-रोकर अपना दर्द बयां किया है। इस पर अभिषेक कुमार और पुनीत सुपरस्टार यूट्यूबर के सपोर्ट में आए हैं। पढ़िए पूरी खबर…

17:37 (IST) 20 Mar 2024
करीना कपूर ने बढ़ाया टेम्प्रेचर

करीना कपूर इन दिनों फिल्म ‘क्रू’ को लेकर चर्चा में हैं। इसके जरिए एक्ट्रेस तबू और कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। इसी बीच बॉलीवुड की बेबो का सिजलिंग अवातर देखने के लिए मिला। उन्होंने थाई हाई स्लिट गाउन में टेम्प्रेचर बढ़ा दिया है।

16:16 (IST) 20 Mar 2024
सांपों के जहर के मामले में एल्विश यादव के बाद खास दोस्त समेत दो अरेस्ट

रेव पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई के मामले में पुलिस ने एल्विश यादव के बाद एक और शख्स की गिरफ्तार किया है। इस शख्स को एल्विश का करीबी दोस्त बताया जा रहा है। इसकी पहचान विनय यादव के नाम से की गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। पढ़िए पूरी खबर…

15:15 (IST) 20 Mar 2024
निक जोनस और बेटी संग अयोध्या पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी माल्ती के साथ अयोध्या दर्शन करने पहुंची हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

14:48 (IST) 20 Mar 2024
एल्विश के मां-बाप को रोता देख अभिषेक कुमार के निकले आंसू

एल्विश के माता-पिता अपने बेटे के लिए रो रहे हैं और हर किसी का दिल ये देख काफी दुखी हो रहा है। अभिषेक कुमार का भी इसपर बयान सामने आया है। उनका कहना है कि एल्विश के पैरेंट्स को रोता देख वह भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।

14:46 (IST) 20 Mar 2024
इमरान हाशमी की Showtime निकली बड़ी हिट

इमरान हाशमी की वेब सीरीज ओटीटी पर कमाल कर रही है। फिल्म को हफ्तेभर में 1 करोड़ व्यूज मिले हैं।

14:45 (IST) 20 Mar 2024
एल्विश के बाद उनका दोस्त भी गिरफ्तार

सांपों के जहर मामले में एल्विश के बाद अब उनका दोस्त भी गिरफ्तार हो गया है।

13:38 (IST) 20 Mar 2024
एल्विश के मां-बाप के सपोर्ट में हैं कृति मेहरा

एल्विश यादव इस वक्त जेल में हैं और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कृति मेहरा लगातार इसे लेकर उनका सपोर्ट करती दिख रही हैं। अब उन्होंने एल्विश के माता-पिता से कठोर सवाल पूछने के लिए मीडिया के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है।

11:48 (IST) 20 Mar 2024
उधार की लग्जरी गाड़ियों का रुआब दिखाते हैं एल्विश यादव? मां-बाप ने किया खुलासा

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर रहे यूट्यूबर एल्विश यादव इस वक्त जेल में बंद हैं। उन पर सांपों के जहर की सप्लाई का आरोप है और खबर है कि एल्विश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हालांकि अब उनके माता-पिता का कहना है कि ये खबर गलत है और एल्विश ने ऐसा कोई भी गुनाह कबूल नहीं किया है। उनका कहना है कि एल्विश निर्दोष हैं और लोग उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

10:39 (IST) 20 Mar 2024
रणवीर सिंह के बाद मुकेश खन्ना ने इन एक्टर्स पर दिया बयान

हाल ही में ‘शक्तिमान’ एक्टर मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह को लेकर टिप्पणी की थी। उनका कहना था कि जैसी रणवीर सिंह की छवि है वह कभी ‘शक्तिमान’ का किरदार नहीं निभा सकते। अब मुकेश खन्ना ने शाहरुख खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार को लेकर भी बयान दिया है। उनका कहना है कि इन तीनों एक्टर्स का चेहरा ऐसा नहीं है कि वह शक्तिमान का किरदार निभा पाएं।

10:03 (IST) 20 Mar 2024
रोते-रोते पुनीत सुपरस्टार ने लगाई पीएम से गुहार

पुनीत सुपरस्टार ने एक वीडियो शेयर कर रोते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि एल्विश यादव को अगर नहीं छोड़ा गया तो 10 हजार गरीब बच्चे भूखे मर जाएंगे।

09:55 (IST) 20 Mar 2024
YRKKH के नए प्रोमो में रूही और अरमान का रोमांस देख भड़के शो के दर्शक

स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के मेकर्स इस वक्त बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। पहले रूही और अरमान का किरदार निभाने वाले शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को रातों रात शो से बाहर करने की खबर सामने आने से फैंस शॉक्ड थे। अब YRKKH के नए प्रोमो ने सबको हिलाकर रख दिया है। जिसमें रूही और अरमान का रोमांस दिखाया गया है। इसे फैंस वाहियात बता रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

09:06 (IST) 20 Mar 2024
प्रेग्नेंसी की खबरों पर भड़कीं ऐश्वर्या शर्मा

ऐश्वर्या शर्मा को लेकर खबर आई थी कि वह सेट पर बेहोश हो गई थीं। इसके बाद कहा जा रहा था कि वह प्रेग्नेंट है। अब इसपर ऐश्वर्या ने खुद रिएक्ट किया और इसे अफवाह बताया है।

09:05 (IST) 20 Mar 2024
एल्विश के पास नहीं लगजरी गाड़ियां

एल्विश यादव इस वक्त जेल में हैं और उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने एल्विश के दुबई वाले घर और लगजरी गाड़ियों के बारे में खुलासा किया है।

09:04 (IST) 20 Mar 2024
‘मिर्जापुर 3’ का पहला फुटेज रिलीज, कालीन भैया ने किया सवाल

अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) ने मंगलवार को आने वाले 70 शो और फिल्मों के टाइटल अनाउंस किए हैं, जो इस साल उनके प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाले हैं। इसी के साथ उन्होंने बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तीसरे पार्ट का फुटेज भी रिलीज कर दिया है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। अमेजन प्राइम वीडियो ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक स्लेट पर सारे टाइटल लिखे हैं, जिसमें कई शोज के विजुअल भी हैं, इन्हीं में से एक ‘मिर्जापुर 3’ का भी है। पढ़ें पूरी खबर

08:16 (IST) 20 Mar 2024
बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन स्लो पड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म, ‘बस्तर’ का कुल कलेक्शन 2.46 करोड़

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ और अदाह शर्मा की ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ एक साथ 15 मार्च को रिलीज हुई थी। ‘योद्धा’ के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दावा किया था कि ये फिल्म 50 करोड़ की ओपनिंग देगी, हालांकि फिल्म पांच दिनों में भी इतनी कमाई करने में असफल रही। वहीं बात अगर ‘बस्तर’ की करें तो ये फिल्म अब तक कुल 2.46 करोड़ का बिजनेस ही कर पाई है।

07:53 (IST) 20 Mar 2024
YRKKH के नए ट्रैक पर शुरू हुई ट्रोलिंग

‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ में नया ट्रैक आ गया है, रूही और अरमान का रोमांस चल रहा है और अभीरा गायब है। इसे लेकर दर्शक काफी नाराज हैं।