Today’s Trending Bollywood News Updates: एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस से जुड़ी खबर सामने आ रही है कि उनकी मां की अचानक से तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। विरल बयान की पोस्ट की मानें तो एक्ट्रेस की मम्मी को आईसीयू में एडमिट कराया गया है। हालांकि, इसे लेकर अभिनेत्री की ओर से अभी कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है। आपको बता दें कि साल 2022 में भी उनकी मां को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उस समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
इमरान हाशमी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे के मौके पर फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ के टीजर की रिलीज का ऐलान किया गया है। वरिंदर चावला की पोस्ट की मानें तो इसे सलमान खान की ‘सिकंदर’ की रिलीज के साथ ही जारी किया जाएगा। फिल्म 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। आपको बता दें कि सलमान खान और इमरान हाशमी आखिरी बार ‘टाइगर 3’ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए थे। वहीं, मन्नारा चोपड़ा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो गुस्से से लाल पीला होते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने इंडिगो पर भड़ास निकाली हुई है। वो इंडिगो और उनके स्टाफ के रवैये पर गुस्सा निकालती हैं। बिना अनाउंसमेंट के ही मन्नारा की फ्लाइट चली गई, जिसके बाद एक्ट्रेस ने वीडियो के जरिए गुस्सा निकाला है।
विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘छावा’ को लेकर खबर आ रही है कि संसद में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी जाने वाली हैं, जहां पीएम नरेंद्र मोदी भी मूवी को देखते हुए नजर आ सकते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने आज यानी 24 मार्च को बेटी को जन्म दिया है और इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है।
रविवार को ‘सिकंदर’ का ट्रेलर जारी किया गया। अब सलमान खान ने एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है कि मूवी की एडवांस बुकिंग कल यानी 25 मार्च को शुरू होने वाली है।
‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम एक्टर आसिफ शेख से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आसिफ शेख शूटिंग करते हुए देहरादून में बीमार पड़ गए और उन्हे आनन-फानन में अस्पताल भर्ती करवाया गया है।
रविवार का दिन फैंस के लिए ठीक-ठाक रहा, क्योंकि सलमान खान स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। कुछ को वह पसंद आया, तो कुछ ने उसे नपसंद किया। अब सोमवार को सनी देओल स्टारर फिल्म ‘जाट’ का ट्रेलर जारी किया गया। इस ट्रेलर में लोगों को साउथ मूवी की झलक देखने को मिली, लेकिन एक्टर का वही देशी अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। चलिए देखते हैं क्या देखने को मिला ‘जाट’ के ट्रेलर में। पूरी खबर यहां पढ़ें।
अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। अब मेकर्स ने सोमवार को इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह मूवी 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर ने अपनी खूबसूरती का राज खोला है। अभिनेत्री को लेकर चर्चा थी कि उन्होंने खूबसूरत दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई है। ऐसे में अब उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए अपनी खूबसूरती का सीक्रेट बताया है। पढ़िए पूरी खबर।
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस से जुड़ी खबर सामने आ रही है कि उनकी मां की अचानक से तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। विरल बयान की पोस्ट की मानें तो एक्ट्रेस की मम्मी को आईसीयू में एडमिट कराया गया है। हालांकि, इसे लेकर अभिनेत्री की ओर से अभी कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है। आपको बता दें कि साल 2022 में भी उनकी मां को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उस समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट मिल गई है। करीब 5 साल बीत जाने के बाद उन पर लगे आरोप झूठे साबित हुए, जिसके बाद बी-टाउन के कई सेलेब्स ने रिया का सपोर्ट किया। पढ़िए पूरी खबर।
अक्षय कुमार की इस साल 2025 की दूसरी फिल्म ‘केसरी 2’ की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अब फिल्म को लेकर लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है। इसका टीजर वीडियो जारी कर दिया गया है। टीजर जारी करने के साथ ही इसकी रिलीज डेट भी बताई गई है। फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसकी कहानी 1919 में अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है। टीजर में अक्षय को एक वकील की भूमिका में देखा जा सकता है।
बॉलीवुड में ‘जन्नत’ से करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस सोनल चौहान अब साउथ फिल्मों में काम करती हैं। फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने मालदीव वेकेशन की तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें उन्हें वाटर बेबी बने देखा जा सकता है।
सलमान खान ‘सिकंदर’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उन्होंने 31 साल छोटी रश्मिका मंदाना संग काम किया है। ऐसे में उन्होंने फिल्म के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में इस एज गैप को लेकर बात की है। साथ ही एक्टर ने रश्मिका की तारीफ की है कि बीमारी की हालत में भी एक्ट्रेस ने शूट कैंसिल नहीं किया। पढ़िए पूरी खबर।
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी 46 साल के हो गए हैं। उन्हें इंडस्ट्री का सीरियल किसर कहा जाता है। लेकिन क्या आपको पता है उनके लिए फिल्मों में जगह बनाना आसान नहीं था। उन्हें कैमरा फेस करने से डर लगता था? चलिए बताते हैं इमरान हाशमी के बारे में।
कॉमेडियन कुणाल कामरा अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने एकनाथ शिंदे पर तंज कसा है, जिसके बाद वो शिवसेना और अन्य लोगों के निशाने पर आ गए हैं। इस पर संजय राउत ने भी कमेंट किया है। पढ़िए पूरी खबर।
‘पुष्पा 2’ में श्रीलीला का आइटम नंबर काफी चर्चा में रहा था। अब उनके इसी आइटम नंबर पर उनके साथ डेविडा वार्नर ने बवाल काटा है। दोनों ने शानदार डांस मूव्स दिखाए हैं। एक्ट्रेस को इस दौरान साड़ी में कमाल का देखा गया।
रितेश देशमुख का सोशल मीडिया पर एक बड़ा पोस्टर वायरल हो रहा है, जो कि मुंबई में मंत्रालय के बाहर और अन्य जगहों पर लगाया गया है। इसमें एक्टर का कटआउट काफी बड़ा देखा जा सकता है।
इमरान हाशमी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे के मौके पर फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ के टीजर की रिलीज का ऐलान किया गया है। वरिंदर चावला की पोस्ट की मानें तो इसे सलमान खान की ‘सिकंदर’ की रिलीज के साथ ही जारी किया जाएगा। फिल्म 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
मन्नारा चोपड़ा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो गुस्से से लाल पीला होते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने इंडिगो पर भड़ास निकाली हुई है। वो इंडिगो और उनके स्टाफ के रवैये पर गुस्सा निकालती हैं। बिना अनाउंसमेंट के ही मन्नारा की फ्लाइट चली गई, जिसके बाद एक्ट्रेस ने वीडियो के जरिए गुस्सा निकाला है।